Advertisement

पीबीएम अस्पताल के नव नियुक्त अधीक्षक डॉ. एस. के. वर्मा का सम्मान

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

प्रिंस बिजयसिंह मेमोरियल अस्पताल (पीबीएम) के नव नियुक्त अधीक्षक डॉ. एस. के. वर्मा का महापुरुष समारोह समिति द्वारा सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और कार्यभार ग्रहण करने पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने समिति को आश्वस्त किया कि वे अस्पताल की साख को बढ़ाने और जरुरतमंदों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा, त्याग और समर्पण से कार्य करेंगे। वहीं, समिति के सदस्यों ने भी आश्वासन दिया कि जब भी अस्पताल प्रशासन को सहयोग की आवश्यकता होगी, वे अपनी सामर्थ्य अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। सम्मान समारोह में समिति के वरिष्ठ सदस्य त्रिलोक गहलोत संजय कुमार करवा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि महापुरुष समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ ने हाल ही में पीबीएम अस्पताल के प्रसूति विभाग में लगभग 45 लाख रुपये खर्च कर उसे अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!