विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
पुलिस द्वारा मोबाइल खोजने का अभियान चलाया
विदिशा पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन में चलाया गया गुम मोबाईल खोजने हेतु 02 सप्ताह का विशेष अभियान।
अभियान के दौरान सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कुल 310 मोबाईल कीमती लगभग 62 लाख रूपये के किये बरामद
310 मोबाईल धारकों के चेहरे पर विदिशा पुलिस ने लौटायी मुस्कान
वर्ष 2024 में कुल 206 गुम मोबाईल कीमती 29 लाख रूपये के मोबाईल वितरित किये जा चुके है
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में गुम मोबाईल खोजने हेतु दो सप्ताह का विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक विदिशा डॉ0 प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी श्री गौरव रघुवंशी एवं समस्त थाना प्रभारीगणों के नेतृत्व में गुम मोबाईल खोजने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस कन्ट्रोल रूम विदिशा में जिले के सभी थानो से 2-2 कर्मचारियों को गुम मोबाईल से संबंधित सीईआईआर पोर्टल के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सायबर सेल टीम के द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाईल की शिकायत दर्ज करने एवं गुम मोबाईल खोजने की प्रक्रिया बताई गई।
सायबर सेल प्रभारी विदिशा एवं समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में दिनांक 18.01.25 से विदिशा पुलिस के द्वारा गुम मोबाईल खोजने का दो सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया।
विदिशा पुलिस ने दो सप्ताह के अभियान के दौरान कुल 310 मोबाईल खोजे गये।
खोजे गये 310 मोबाईलों की कुल कीमत 62 लाख रूपये के लगभग है।
विदिशा पुलिस द्वारा उक्त मोबाईल विदिशा जिले के अलावा म0प्र0 के अन्य जिले सागर, रायसेन, अशोनगर, सिवनी, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, भोपाल जिले से साथ ही कुछ मोबाईल उ0प्र0, बिहार एवं राजस्थान राज्यों से भी खोजकर बुलवाये गये है।
सायबर सेल द्वारा 41, बासौदा शहर ने 39, सिविल लाईन ने 30, कोतवाली ने 28, सिरोंज ने 28, कुरवाई ने 14, मुगरसराय ने 12, हैदरगढ ने 14, लटेरी ने 15 एवं बासौदा देहात ने 11, दीपनाखेडा ने 11 गुम मोबाईल एवं शेष जिले के अन्य थानों द्वारा भी मोबाईल खोजे गये हे
इन मोबाईलों को दस्तयाब करने में सायबर सेल विदिशा से आर0 रूपेश मेहता, आर0 टंकेश्वर प्रसाद द्विवेदी, म0आर0 कात्यायनी नायक एवं विभिन्न थानों से आर0 रोहित पटेल थाना हैदरगढ, आर0 यशपाल निगम थाना बासौदा देहात, आर0 लक्की सिंह थाना कोतवाली, प्र0आर0 सुनील दुबे थाना सिरोंज, आर0 विश्वेश शर्मा थाना पथरिया, आर0 प्रवीण शर्मा थाना पथरिया, आर0 बाबूलाल थाना सिरोंज, आर0 दिलीप ठाकुर थाना शमशााबाद, आर0 प्रवेश जाट थाना शमशाबाद, आर0 छविराम त्यागी थाना त्योंदा, आर0 शिवेन्द्र तोमर थाना गुलाबगंज, आर0 इन्द्राज सिंह थाना कुरवाई, आर0 अखिलेश शुक्ला थाना त्योंदा, आर0 शिवप्रताप सिंह थाना बासौदा शहर, आर0 अनिदेश सिंह थाना कुरवाई, आर0 अमित खेवरिया थाना दीपनाखेडा, आर0 राघवेन्द्र सिंह सिकरवार थाना कोतवाली, आर0 टीमसिंह यादव थाना लटेरी, आर0 रामू ओझा थाना लटेरी, आर0 भूपेन्द्र यादव थाना ग्यारसपुर, आर0 सत्यवीर सिंह मीणा थाना नटेरन, आर0 रूपेश कुर्मी आर0 हैदरगढ, आर0 सुनील थाना नटेरन, आर0 प्रमोद उपाध्याय थाना दीपनाखेडा, आर0 चालीराम यादव थाना पटारी, आर0 राजेश रघुवंशी थाना मुगलसराय, आर0 बालकुमारी सैयाम थाना मुगलसराय, आर0 अजय साहू थाना बासौदा देहात, प्र0आर0 सचिन पवार थाना सिविल लाईन एवं प्र0आर0 सुरेश रघुवंशी थाना सिविल लाईन की विशेष भूमिका रही। सभी को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा।