Advertisement

1 फरवरी 2025 शनिवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता नरसीराम शर्मा

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि,नक्षत्र,मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग🕉️

*01 *फरवरी 2025

सम्वत :- 2081
मास :- माघ
तिथि :- तृतीया 11 :40 am
पक्ष :- शुक्ल पक्ष
नक्षत्र :- पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र स्वामी गुरु
वार :- शनिवार
पंचक :- पूरा दिन रात
चंद्र :- कुम्भ 08:59 पी एम
सूर्य :- मकर

अभिजीत मूहर्त :- 12:27 pm से 01:10 pm
राहुकाल :- 10:05 ए एम से 11:26 ए एम

दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी,तिलकुंद चतुर्थी,वरद चतुर्थी,श्री गणेश जयंती,पंचक
विशेष– तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
ब्रह्म पुराण’ के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- ‘मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।’ (ब्रह्म पुराण’)
शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए ‘ॐ नमः शिवाय।’ का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण’)
हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण

कार्यों में सफलता-प्राप्ति हेतु

जो व्यक्ति बार-बार प्रयत्नों के बावजूद सफलता प्राप्त न कर पा रहा हो अथवा सफलता- प्राप्ति के प्रति पूर्णतया निराश हो चुका हो, उसे प्रत्येक सोमवार को पीपल वृक्ष के नीचे सायंकाल के समय एक दीपक जला के उस वृक्ष की ५ परिक्रमा करनी चाहिए। इस प्रयोग को कुछ ही दिनों तक सम्पन्न करनेवाले को कार्यों में धीरे- धीरे सफलता प्राप्त होने लगती है।*

वसंत पंचमी

02 फरवरी 2025 रविवार को वसंत पंचमी तिथी है।

सारस्वत्य मंत्र लिए हुए जो भी साधक हैं,सरस्वती माँ का पूजन करें और सफेद गाय का दूध मिले अथवा गाय के दूध की खीर बनाकर सरस्वती माँ को भोग लगायें। सफेद पुष्पों से पूजन करें और जिन विद्यार्थियों ने सारस्वत्य मंत्र लिया है वे तो खास जीभ तालू पर लगाकर सारस्वत्य मंत्र का जप इस दिन करें तो वे प्रतिभासम्पन्न आसानी से हो जायेंगे।
बसंत पंचमी सरस्वती माँ का आविर्भाव का दिवस है जो भी पढ़ते हों और शास्त्र आदि या जो भी ग्रन्थ उनका आदर-सत्कार-पूजन करो। और भ्रूमध्य में सूर्यदेव का ध्यान करो । जिससे पढ़ाई-लिखाई में आगे बढ़ोगे ।

आज का विशेष :- तीसरा नवरात्रा,विनायक चतुर्थी

चोघडिया, दिन

काल 07:25 – 08:47 अशुभ
शुभ 08:47 – 10:08 शुभ
रोग 10:08 – 11:29 अशुभ
उद्वेग 11:29 – 12:51 अशुभ
चर 12:51 – 14:12 शुभ
लाभ 14:12 – 15:33 शुभ
अमृत 15:33 – 16:55 शुभ
काल 16:55 – 18:16 अशुभ

चोघडिया, रात

लाभ 18:16 – 19:54 शुभ
उद्वेग 19:54 – 21:33 अशुभ
शुभ 21:33 – 23:12 शुभ
अमृत 23:12 – 24:50* शुभ
चर 24:50* – 26:29* शुभ
रोग 26:29* – 28:08* अशुभ
काल 28:08* – 29:46* अशुभ
लाभ 29:46* – 31:25* शुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.

आज का राशिफल।

मेष राशि :- आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक हो सकता है।जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि :- आज नए कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं।किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता के कारण आपको परेशानी हो सकती है।राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन राशि :- आज घर गृहस्थी का वातावरण काफी अच्छी नहीं दिखाई दे रहा है।शादीशुदा को ससुराल पक्ष से तनाव उपस्थित हो सकता है।आपका स्वास्थ्य गड़बड़ रहने वाला है।

कर्क राशि :- आज का दिन पारिवारिक मामले में खास नहीं दिखाई दे रहा है।इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं,आत्मविश्वास की कमी बनेगी।

सिंह राशि :- आज भाई,बहन,बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा।सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी।व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित हो सकते हैं।झंझटों को सुलझाने के प्रभाव में कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी।इसलिए शार्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।

तुला राशि :- आज धन की स्थिति कमजोर दिखाई देगी।इसे मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार होगा।माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी।

वृश्चिक राशि :- आज अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती हैं।इसलिए रिस्क लेने की कोशिश की जा सकती है।लेकिन लक्ष्य को लेकर काफी गंभीरता नहीं रहेगी।

धनु राशि :- आज का दिन आर्थिक मामलों आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है।आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा।इसलिए शापिंग करके सुख मिलेगा।किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

मकर राशि :- सिर्फ और सिर्फ अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देने की जरूरत है।दूसरों की समस्याओं में पड़ने से आपको हानि हो सकती है।इसलिए थोड़ा सतर्कता के साथ आज अपने कार्य करें।

कुंभ राशि :- कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।हालांकि आज दोपहर बाद आपकी स्थिति में कुछ सुधार होगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे।

मीन राशि :- आज दिन की शुरुआत में अपने किसी परिवार के सदस्य के साथ मतभेद हो सकता है।धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!