Advertisement

महराजगंज –ओंकारेश्वर महादेव भक्तों की हर मनोकामना करते हैं पूर्ण

 

महराजगंज  Mon.9670089541.

रिपोर्टर –शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़

ओंकारेश्वर महादेव भक्तों की हर मनोकामना करते हैं पूर्ण

 

जनपद के खुटहा (मुड़िला) बाजार स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की हर मनोरथ पूर्ण होती है। यहां शिव भक्त वर्ष के प्रायः प्रत्येक दिन शिव को जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।लेकिन महाशिवरात्रि और श्रावण तथा अधिकमास (पुरुषोत्तम मास/मलमास) में यहां शिव भक्तों का आगमन बढ़ जाता है।वैसे तो देवाधिदेव महादेव का भव्य मंदिर जनपद के हर जगह स्थित है,जहां शिव भक्त अपने ईष्ट को जलाभिषेक कर इच्छा पूर्ति करते हैं।र्गो द्वारा कहा जाता रहा है कि खुटहा (मुड़िला) बाजार संतों की नगरी रही है। जहां बाबा निरकेवल दास, शांव शाह बाबा (दादा मियां),मलंग शाह जैसे संतों की तपोभूमि,कर्मभूमि रही है।बताया जाता है कि वर्ष 1941 के दरम्यान एक बार क्षेत्र के तालाब,पोखरे और कुंए जलबिहीन हो गए थे। जीव – जंतु पानी के अभाव में तड़पने लगे।ऐसे में क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग लोग बाबा निरकेवल दास,शांव शाह (दादा मियां),मलंग शाह बाबा जी से जीव – जंतुओं के पानी के अभाव में तड़पने की जानकारी दिए।ऐसी खबर सुन संतों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच गईं।संतों ने विचारोपरांत खुटहा (मुड़िला) बाजार में शिव मंदिर की स्थापना कर समस्या को दूर करने की युक्ति ढूंढ निकाली।

जनसमूह के विशेष सहयोग से शिव मंदिर की स्थापना कर,समाज को पानी की समस्या से निजात दिलाया।मंदिर में शिव लिंग की स्थापना के बाद,इस मंदिर का नाम संतों ने आपसी विचार विमर्श के बाद,ओंकारेश्वर महादेव मंदिर रखा।तबसे क्षेत्र में पानी की समस्या दूर हो गई।

ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में जो भक्त सच्चे दिल से,जो कुछ भी मन्नत मांगते हैं,ओंकारेश्वर महादेव देवाधिदेव महादेव भगवान शिव उसे जरूर पूरी करते हैं।वर्ष के प्रायः प्रत्येक दिन शिव भक्त मंदिर में जलाभिषेक/दुधाभिषेक करते रहते हैं।लेकिन महाशिवरात्रि,श्रावण और अधिकमास (पुरुषोत्तम मास/ मलमास) में यहां शिव भक्तों का जमावड़ा देखने लायक होता है व भक्तों के मुताबिक जो भी भक्त ओंकारेश्वर महादेव शिव मंदिर में जलाभिषेक कर मन्नत मांगते हैं,उनकी मनोरथ भगवान शिव जरूर पूरी करते हैं।लेकिन जिसकी जितनी श्रद्धा,उसकी उतनी मनोरथ पूर्ण।इस मंदिर की देखभाल की संपूर्ण जिम्मेदारी शिव मंदिर युवा शक्ति के हाथों में है।जिसके लिए बकायदा समिति का गठन वर्ष 2016 में किया गया है।मंदिर परिसर में प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को कीर्तन का आयोजन होता रहता है।वैसे तो यहां सोमवार को भोर से ही शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ती है। मुख्य पुजारी अनिरुद्ध गिरी जी महराज हैं,जो मंदिर में आने वाले शिव भक्तों ने प्रसाद वितरण कर चंदन लगाते रहते हैं। यहां साधु – संतों को रहने के लिए रैन बसेरा का बेहतर इंतजाम भी किया गया है।मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़े – बुजुर्ग,बच्चे,महिलाएं मेले का भरपूर आनंद उठाएंगे।ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में मांगलिक कार्यक्रमों एवं काल सर्प दोष,रुद्राभिषेक आदि जैसे अन्य धार्मिक आयोजन होते रहते हैं।लेखुटहा (मुड़िला) बाजार, इटहियां शिव मंदिर,बागापार क्षेत्र स्थित कटहरा शिव मंदिर,पकड़ी (बोकड़ा जंगल) स्थित शिव मंदिर पर आज अर्धरात्रि से भक्त जलाभिषेक कर अपनी मनोरथ पूर्ण करेंगे।मंदिर की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पुलिस प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था चुस्त – दुरुस्त की गई है।।।

https://satyarath.com/

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!