माचलपुर रिपोर्टर कुलदीप अग्रवाल
प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 56 वीं पुण्यतिथि मनाई गई
ब्रह्मा कुमारीज संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 56 वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्मा कुमारीज पाठशाला माचलपुर के द्वारा सभी भाई बहनों ने ब्रह्मा बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने ब्रह्मा बाबा की जीवन कहानी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मा बाबा ने अपना तन मन धन सब कुछ ईश्वरीय कार्य अर्थ विश्व कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। वर्तमान समय विश्व में बढ़ रही दु:ख, अशांति, पीड़ा को देखते हुए उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस नारी शक्ति के द्वारा परमात्मा शिव इस धरा को स्वर्णिम बनाने के लिए प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर अपना दिव्य कर्तव्य कर रहे हैं। परमात्मा शिव ने प्रजापिता ब्रह्मा के साकार माध्यम द्वारा सिखाए जाने वाले राजयोग से हम जीवन में दु:ख, अशांति और सभी प्रकार की बीमारियों से सर्वथा मुक्ति पा सकते हैं।