संवाददाता – रवि कुमार लोधी।
जनपद – गुनौर।
स्थान – कोटेश्वर धाम बंधूर गुनौर पन्ना।
मकर संक्रांति पर्व पर कोटेश्वर धाम बंधूर में लगा विशाल मेला, बृद्धजनों को साल श्रीफल से किया सम्मान।

मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर पन्ना जिले के गुनौर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बंधूर के कोटेश्वर मंदिर प्रांगण में मैं 72 गांव के सभी लोधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवीओ एवं युवाओं तथा सर्व समाज के धर्म प्रेमी व्यक्तियों द्वारा खिचड़ी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय लोधी महासभा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव सिंह लोधी समाजसेवी एडवोकट रैपुरा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन लोधी क्रांति सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामखिलावन सिंह लोधी एवं उनकी समस्त टीम के द्वारा तथा लोधी समाज के सभी युवा वर्ग के लोगों द्वारा किया गया। जिस कार्यक्रम का सफल संचालन लक्ष्मण गर्ग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान कोटेश्वर महाराज के सभी अतिथियों द्वारा दर्शन किए गए एवं फूल माला से माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में 72 गांव के लोधी समाज के सभी लोग उपस्थित हुए, सभी के द्वारा अपनी-अपनी बात रखी गई। कोटेश्वर स्थान में लोधी समाज के पूर्वजों के द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया था। जहां पर भगवान कोटेश्वर नाथ एवं भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित है किंतु कोटेश्वर स्थान तक जाने के लिए कहीं से भी सही मार्ग नहीं है। आपको बतादें कि सभी ने अपनी अपनी बात रखी मुख्य रूप से कार्यक्रम में पवई, पन्ना , रैपुरा, शाहनगर क्षेत्र से हजारों लोग एकत्रित हुए। सभी के द्वारा कोटेश्वर मंदिर तक जाने के लिए रास्ता एवं लाइट की व्यवस्था करने के लिए शासन एवं प्रशासन को अवगत कराया गया। जिस पर पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह बुंदेला ग्राम पंचायत बंधूर एवं राम शिरोमणि मिश्रा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत बंधौरा द्वारा अपनी बात रखी गई।
राष्ट्रीय लोधी महासभा पन्ना जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर लोधी, शिवमोहन सिंह लोधी , एडवोकेट आनंद कुमार लोधी , पूर्व सरपंच रामचरण लोधी, जगदीश पयासी , रामकिशोर गौतम, रामसेवक लोधी , पत्रकार रामेशवर लोधी, आदि सहित कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का बहुत अच्छा सहयोग रहा।
पुलिस प्रशासन की ओर से सलेहा थाना प्रभारी अनिल सिंह राजपूत अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। जिनका साल-श्रीफल से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने खिचड़ी प्रसाद का आनंद लिया और मकर संक्रांति का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया।

















Leave a Reply