सत्यार्थ न्यूज़ पत्रकार जितेंद्र कुमार
जिला अलवर
पिता की हत्या के मामले में बेटे ने लगाई गुहार
मां ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था मर्डर बोला गला काटने वाले गिरफ्तार करें

प्रेम प्रसंग में 52 साल के पति का प्रेमी से मिलकर नाक गला काटकर हत्या के मामले में मृतक को घर से बहला फुसला कर ले जाने वाले और गला काटकर मर्डर करने वालों को गिरफ्तार कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष भी जताया हैं
पति की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार
8 जनवरी को थानागाजी थाने के पास निर्वस्त्र शव पड़ा मिला था
जिसमें मृतक का गला एवं नाक भी कटा हुआ था 10 जनवरी को मृतक की पहचान मालाखेड़ा में महुआ कला गांव निवासी राजपाल मीणा के रूप में हुई थी लेकिन बाद में पता चला था कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर मर्डर कराया है जो कि उसके प्रेम प्रसंग में अड़ंगा बना हुआ था पुलिस ने मृतक की पत्नी को उसी दिन अरेस्ट कर लिया था
लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक का बेटा गांव वालों के साथ अलवर पहुंचा यहां पर अलवर एसपी को ज्ञापन दिया गया जिसमें मांग की गई कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए
एक से ज्यादा लोगों की हत्या
मृतक के बेटे ने बताया कि हरि सिंह नाम का व्यक्ति उसके पिता को घर से बाहर बहला फुसलाकर ले गया था उसके बाद नशे में दवा देकर उसे थानागाजी ले गया था वहां 8 जनवरी को उसका गला वह नाक काटकर थाने के पास फेंक दिया था इस मर्डर में एक अकेला व्यक्ति सब कुछ अकेला नहीं कर सकता है इससे पहले पुलिस यह खुलासा कर चुकी है की थानागाजी निवासी सुभाष पुत्र दयाराम ने रामपाल का थानागाजी में मर्डर कर शव फेंका था लेकिन रामपाल को घर से बाहला फूसला कर हरि सिंह लेकर गया था अभी तक पुलिस दोषियों को अरेस्ट नहीं कर सकी है
200 सीसीटीवी कैमरे खगाले
दरअसल शुक्रवार 10 जनवरी सुबह करीब 8:00 अलवर के थानागाजी थाने में केवल 300 मीटर दूर एक निर्वस्त्र लाश मिली पड़ी जिससे सनसनी फैल गई थी सूचना के बाद आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर जुट गए लेकिन पहले दिन शव की श्रीनाखत नहीं हो सकी इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने कस्बे और आसपास के 200 सीसीटीवी कैमरे खगा ले तब एक होटल के पास मुखबिर से सूचना मिली कि यहां एक व्यक्ति रुका हुआ था जो चार दिन से शराब के नशे में दिखा उसके बाद सीसीटीवी देखें तब मृतक की पहचान हो सकी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मामले का खुलासा किया था

















Leave a Reply