Advertisement

नाश्ते में बासी रोटी का सेवन स्वास्थ्य को पहुंचाता है कई लाभ, आज से आप भी खाना आरंभ कर दें।

संवाददाता:-हर्षल रावल
15 जनवरी, 2025
सिरोही/राज.
————–

नाश्ते में बासी रोटी का सेवन स्वास्थ्य को पहुंचाता है कई लाभ, आज से आप भी खाना आरंभ कर दें।

बासी रोटी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर करती है कंट्रोल
_________


सिरोही। (फिटनेस टिप्स) क्या आप यह जानते हैं कि जिसे बासी समझ कर आप खाने से मना कर देते हैं, अधिकतर उससे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक माना जाता है। बासी रोटी के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें पर्याप्‍त व‍िटाम‍िन बी, आयरन और फाइबर उपलब्ध होता है।
रोटी के बिना भारतीय भोजन अधूरा माना जाता है। भारतीय घरों में भोजन में खासतौर पर रोटी खाई जाती है। रोटी को दाल, सब्जी के साथ खाया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रात्रि को बनाई हुई रोटी अधिकतर बच जाती है‌ जिनको कई लोग बासी रोटी को अधिकतर खाना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जिसे बासी समझ कर आप खाने से मना कर देते हैं, दरअसल उससे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभदायक माना जाता है। बासी रोटी के पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें पर्याप्‍त व‍िटाम‍िन बी, आयरन और फाइबर उपलब्ध होता है। जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में सहायक होता हैं।
1). पाचन :- बासी रोटी में फाइबर सामग्री अधिक होती है, जो पाचन में सहायक है। इससे कब्ज की समस्या में भी सहायता मिल सकती है।

2). डायबिटीज :- बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक है बासी रोटी का सेवन।

3). वजन घटाने :- बासी रोटी का सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अधिक सेवन से बचे रहते हैं और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

4). स्किन :- बासी रोटी के सेवन से शरीर में स्किन को ग्लोइंग बनाने में सहायता मिल सकती है। यदि आप भी अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं।

5). एनर्जी :- बासी रोटी में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं, जिससे दिनभर एक्टिव रहने में सहायता मिल सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!