Advertisement

हरिद्वार के विकास और व्यवस्था के लिए भाजपा ज़रूरी–त्रिवेंद्र सिंह रावत

Parul Rathaur Haridwar

हरिद्वार के विकास और व्यवस्था के लिए भाजपा ज़रूरी–त्रिवेंद्र सिंह रावत


हरिद्वार नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की चुनाव संचालन समिति की बैठक में बोलते हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड राज्य का गठन किया और हरिद्वार को उसका एक अभिन्न हिस्सा बनाया। तब से लेकर आज तक भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में उसका एक-एक कार्यकर्ता हरिद्वार के विकास और सुशासन के लिए कार्यरत है।
पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी के जितने से जो चूक हुई है, उसका खामियाजा हरिद्वार की जनता अब तक भुगत रही है।


आज सफाई- स्वच्छता से लेकर नगर निगम क्षेत्र में आने वाली हर एक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने हर एक कार्यकर्ता का आह्वान किया, कि हरिद्वार की बेहतरी के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशी को जिताने के लिए आगे आने वाले सात दिनों में पूरे मनोयोग से परिश्रम करें।
इस अवसर पर बोलते हुए हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास चुनाव में जाने के लिए आज कोई मुद्दा बचा ही नहीं है। इसीलिए कांग्रेस भ्रामक प्रचार जनता में कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को कांग्रेस के इन भ्रामक प्रचारों का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।

भाजपा से नगर निगम प्रत्याशी किरण जैसल और उनके पति सुभाष चंद्र का नगर निगम में पुराना अनुभव है, जिसका लाभ उन्हें जनता के आशीर्वाद के रूप में लगातार मिल रहा है और भाजपा एक बड़े अंतर से यह चुनाव को जीतने जा रही है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि एक वो समय भी था, जब हरिद्वा में स्थानीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी एक या दो सीट ही जीत पाती थी। परंतु आज कार्यकर्ताओं एवं किए गए विकास कार्यों के बल पर भारतीय जनता पार्टी नगर निगम में 50 से अधिक सीट जीतने जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेयर सीट पर भी ऐतिहासिक जीत भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी।

हरिद्वार भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि आज हरिद्वार में राजनीतिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई और दल दिखाई ही नहीं पड़ रहा है। कहीं कोई चुनावी लड़ाई है ही नहीं। कांग्रेस गर्त में डूब चुकी है। भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव हरिद्वार में भारी मतों और ऐतिहासिक जीत के साथ उभर कर के सामने आएगी।
इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को किरण जैसल और अपने वार्ड का प्रत्याशी समझ कर ही प्रचार में जुटे क्योंकि यह जीत एक-एक कार्यकर्ता और हरिद्वार के एक-एक नागरिक की जीत होगी।


हरिद्वार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि चुनाव में जाने से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, कि वह पार्टी का टिकट मांगे किंतु जब पार्टी का टिकट निश्चित हो जाए, उसके बाद सभी को अपने मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी की जीत के लिए कार्य करना चाहिए।
पूर्व अध्यक्ष कमल जौरा ने अपनी शुभकामनाएं प्रत्याशी किरण जैसल और सभी साठ वार्डों के वार्ड प्रत्याशियों को दीं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए विमल कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के सभी दिवंगत और पुराने कार्यकर्ताओं को याद किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित अनुशासित पार्टी है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से चुनाव में जुट जाएं और जो चूक हमसे 5 वर्ष पूर्व हुई थी, उसका प्रायश्चित मेयर पद पर किरण जैसल को और सभी वार्डों में अपने-अपने प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताकर करें।
इस अवसर पर बलवंत सिंह चौहान, जगदीश लाल पाहवा, अनिल कुमार, ओमप्रकाश जमदग्नि, संजय सहगल, आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, अनु कक्कड़, लव शर्मा, डॉक्टर हिमांशु पंडित, रंजना चतुर्वेदी, रोहन सहगल, नितिन चौहान, आभा शर्मा, पंकज छाबड़ा, अंकुर पालीवाल, रंजीता झा, दिनेश जोशी, पराग गुप्ता, उज्ज्वल पंडित, प्रमोद शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, मोहित वर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, चमन चौहान, मोहित शर्मा, संजय चोपड़ा, संजय अग्रवाल, अंश मल्होत्रा, मनोज शर्मा, सुषमा चौहान, अनिल पुरी, अंजना चड्ढा, सुनील सैनी, मनोज वर्मा, सचिन शर्मा, सुशील चौहान, डॉक्टर विशाल गर्ग, अभिषेक गुप्ता, एडवोकेट राजकुमार अरोड़ा , पुरुषोत्तम शर्मा, सुनील प्रजापति, विपिन शर्मा, चंद्रशेखर कुर्ल, संजय अग्रवाल, अमित गुप्ता, संगीता गिरी, नीतू धीमान, प्रिया गुप्ता, सिद्धार्थ चक्रपाणि, अभिनंदन गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, विनोद मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!