Advertisement

सोनभद्र -सोनभद्र घोरावल क्षेत्र के कोहरथा गांव में आज अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता का बैठक सम्पन्न हुआ।

सोनभद्र घोरावल क्षेत्र के कोहरथा गांव में आज अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता का बैठक सम्पन्न हुआ।

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता विगति वर्षों की भांति इस वर्ष भी 22,23 फरवरी 2025 को सुनिश्चित किया गया है,यह जानकारी अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक वालीबाल कमेटी के संरक्षक रामौतार सिंह के द्वारा दिया है। कमेटी के अध्यक्ष आजाद सिंह ने कहा कि यह अंतराज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष होता है और क्षेत्र के आम जनमानस के सहयोग से यह वालीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न होती है। कमेटी के सचिव श्रीपति त्रिपाठी ने कहा कि खेल महाकुंभ में आप समस्त आम जनमानस खेल देखने आये और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। और यह 32 वीं अंतराज्यीय वालीबाल प्रतियोगिता इस वर्ष होगा।इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक रामौतार सिंह, कमेटी के अध्यक्ष आजाद सिंह, कमेटी के सचिव श्रीपति त्रिपाठी, राजकुमार राणा, प्रवीण त्रिपाठी, आशीष सिंह, राजेश जी, शिवसागर जी, सुशील जी,पवन सिंह,सौरभ जी,गौरव जी, सिताराम कोल, राजकुमार कोल,खोजेंद्र बहादुर, विरेन्द्र सिंह समस्त क्षेत्रवासी गण उपस्थित थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!