सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से मोमासर गांव से खबर राजकीय महाविद्यालय, मोमासर की छात्रा धन्नी पुत्री लालचंद मेघवाल को बीकानेर में महारानी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में स्कूटी मिली है। काली बाई भील स्कूटी योजना में युवती को स्कूटी मिलने पर पूरा परिवार प्रसन्न हुआ। सरपंच सरिता संचेती,उपसरपंच जुगराज संचेती सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, श्रवण फुलभाटी, विद्याधर शर्मा, मुकेश नाई ने युवती को बधाई दी है। बाबूलाल गर्ग बताया कि इस योजना में गांव की कुल चार मेधावी युवतियों के नाम शामिल है। धन्नी को स्कूटी मिलने के बाद अभी पलक भाटी, माया शर्मा व तीजू मेघवाल को भी स्कूटी मिलेगी।





















Leave a Reply