Advertisement

जिले व आस -पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.ट्रक ने मारी ऊंट गाड़े को टक्कर, चालक व ऊंट चोटिल

गजनेर के पास एनएच 11 पर एक ट्रक ट्रेलर ने ऊंट गाड़े को टक्कर मार दी। टक्कर से गाड़ा क्षतिग्रस्त हो गया वहीं चालक व ऊंट चोटिल हो गये। गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के मोटावता निवासी अन्नुराम पुत्र रतनाराम नायक ने गजनेर थाना में लिखित परिवाद दिया की गजनेर के निकट एनएच 11 पर कच्छावा ट्रांसपोर्ट के सामने एक ट्रक ट्रेलर द्वारा उसके ऊंट गाड़े को टक्कर मार दी गई। टक्कर से परिवादी व उसके ऊंट को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में ट्रक ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच गजनेर थाना के हैड कांस्टेबल हरवीर कर रहे हैं।

2.युवक से मारपीट, घर पर फेंके पत्थर

पिता-पुत्र के साथ मारपीट, पाईप चुराने और घर पर पत्थर फेंकने के मामले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 02 आरडीवाई निवासी गोपालराम पुत्र मलुराम ने थाना में लिखित परिवाद दिया उसके भाई राजाराम, उसके पुत्र पवन, पत्नी शारदा व पुत्रीयां कोमल व टिनु ने परिवादी के पुत्र के साथ मारपीट की तथा खेत से पानी के पाईप भी चुराकर ले गये। रोकने पर आरोपियों द्वारा परिवादी के साथ भी गाली-गलौच की गई था आरोपियों द्वारा परिवादी के मकान पर पत्थर फेंके गये। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच रणजीतपुरा थाना के सहायक उप निरीक्षक नैनुसिंह कर रहे हैं।

3.19 वर्षीय युवक से देशी कट्टा बरामद, गिरफ्तार

गश्त के दौरान संदिग्ध लगने पर युवक की तलाशी के दौरान देशी कट्टा बरामद किया गया। मामला नापासर थाना क्षेत्र का है। नापासर पुलिस थाना की टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भारतमाला पुलिया के निचे खड़े 19 वर्षीय रामलक्ष्मण पुत्र रामरख कूकणा के कब्जे से अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मौके से कट्टे को जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

4.खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से देवर- भाभी की मौत

जिले के जामसर थाना क्षेत्र के बदरासर गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से देवर-भाभी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बीरबल सिंह पुत्र शैतान सिंह राजपूत और पूनम कंवर पत्नी कालू सिंह राजपूत के रूप में हुई है। घटना बदरासर के चक तीन बीएचएम की है, जहां गुरुवार देर रात डिग्गी में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है,और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5.नहर में डूबने से युवक की मौत।

जिले के पूगल थाना क्षेत्र में सोलर प्लांट पर कार्यरत एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। नागौर के पांचोड़ी इलाके में करनू गांव के निवासी 29 वर्षीय प्रतापराम ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई 25 वर्षीय महेंद्र राम पुत्र भोमाराम ढोली 8 जनवरी की दोपहर करीब 1.30 बजे सोलर प्लांट के पास स्थित नहर से पीने का पानी लेने गया। पानी निकालते समय पैर फिसलने से महेंद्र राम नहर में गिर गया तथा पानी के बहाव में बह गया। जिसकी सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को 9 जनवरी को निकलवा कर पूगल थाने की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने 10 जनवरी को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मामले की जांच थानाधिकारी पवनसिंह करेंगे।

6.काम करते हुए मजदूर गश खाकर गिरा,हुई मौत।

अचानक गश खाकर गिरने व ईलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ देने की घटना जसरासर थाना क्षेत्र में हुई। गांव साधासर रोही में हंसराज विश्नोई के खेत में 14 बीडी, खाजूवाला निवासी 40 वर्षीय मुख्त्यारसिंह पुत्र जगदीशसिंह मजदूरी करते हुए 9 जनवरी शाम 7.30 बजे गश खाकर गिर गया। जिसको ईलाज के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर गए व भर्ती करवाया। जहां दौराने ईलाज मुख्त्यारसिंह की मौत हो गई। मृतक के भाई वकीलसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई व मामले की जांच थानाधिकारी संदीप कुमार करेंगे।

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या।

एक युवक ने अपने घर में ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बीकानेर के बड़ा बाजार निवासी मृतक के 75 वर्षीय दादा भानुकुमार शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि उसके पोते ध्रुव ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे घर के कमरे में लगी खुटीं से फांसी का फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को ही शव का परिजनों को सौंप दिया व मामले की जांच हैड कांस्टेबल हनुमान सिंह को दी गई है।

लालगढ़ स्टेशन पर मिला बुजुर्ग का शव

लालगढ़ स्टेश्न पर शव मिलने की खबर सामने आयी है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास यह शव मिला है जो कि एक बुजुर्ग का है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था खिदमतगार खादिम सोसाइटी के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल मृतक की पहचान हो पायी हे। शव एक बुजुर्ग का है। प्रथम दृष्टया सर्दी के कारण मौत हो जाने का अंदेशा लगाया है। शव को अस्पताल पहुंचाने में खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर हाजी नसीम अख्तर भाई, शोएब भाई के साथ-साथ असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता राज कुमार, ताहिर हुसैन, मलंग बाबा,रमजान भाई,जुनैद भाई, अयूब अंकल आदि का सहयोग रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!