सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज अलसुबह से ही हल्की बारिश ने बीकानेर सहित कई क्षेत्रों बारिश का दौर जारी है। यह मावठ रबी की फसलों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अलसुबह शुरु हुई बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है।
किसान रामप्रताप,भवरलाल,सांवरमल और आशाराम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव और बढ़ती गर्मी के कारण फसलों को नुकसान की आशंका थी। लेकिन आज हुई इस अमृत बारिश ने चना,मैथी,गेहूं,जौ,सरसों और ईसबगोल की फसलों को नया जीवनदान दिया है।मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर सहित कई जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी। इसके साथ ही बारिश ने ठंड को भी बढ़ा दिया है। विभाग ने कल से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है,जिससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। किसानों का मानना है कि यह बारिश रबी की फसलों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगी। इस समय हुई मावठ फसलों के लिए अमृत से कम नही है।

बिग्गाबास रामसरा में सुबह से लगातार हो रही है हल्की बरसात। (फोटो-रामप्रताप)

कल्याणसर पुराना (फोटो- सांवरमल )

बरजांगसर (फोटो- भवरलाल सिहाग)


















Leave a Reply