Advertisement

बड़वानी-सृजन अभियान के तहत पलसूद पुलिस ने कस्तूरबा माध्यमिक विद्यालय पलसूद में किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

संवाददाता-हेमन्त नागझिरिया

बड़वानी।पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा निर्देशित सामुदायिक सुरक्षा के तहत चल रहे “सृजन अभियान” के अंतर्गत जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डाबर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल पाटीदार, एसडीओपी  आयुष कुमार अलावा, और डीएसपी महिला सुरक्षा  महेश सुरैया के मार्गदर्शन में पलसूद पुलिस ने कस्तूरबा माध्यमिक विद्यालय पलसूद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस टीम ने बालिकाओं को सृजन अभियान से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। बालिकाओं से संवाद कर उन्हें निम्नलिखित बिंदुओं पर जागरूक किया गया:- घरेलू हिंसा, बाल विवाह और बाल श्रम, महिला अपराधों की रोकथाम, गुड टच और बैड टच का महत्व, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्कता और साइबर अपराधों से बचाव।

विशेष जानकारी:
कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक छबु पाटिल ने किया। उन्होंने बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी:- डायल 100: तत्काल पुलिस सहायता के लिए, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 महिलाओं की सुरक्षा के लिए, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098: बच्चों की सुरक्षा के लिए, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930: साइबर अपराधों की शिकायत के लिए।

उप निरीक्षक ने बच्चियों को यह भी समझाया कि किसी भी परेशानी का सामना होने पर वे अपने माता-पिता और शिक्षकों से अवश्य चर्चा करें। डिजिटल युग में डरने के बजाय समस्याओं का डटकर सामना करें। उन्होंने अनजान नंबरों को रिसीव न करने और बालिग होने पर ही शादी करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!