Advertisement

बीकानेर-पढ़ें जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.आंखों में मिर्ची पाउडर डाल की मारपीट

आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मालियो का मौहल्ला,नत्थुसर बास हाल भुतनाथ मंदिर श्मशान भूमि ट्रस्ट अध्यक्ष गिरधारी सांखला ने नत्थूसर बास मालियो का मौहल्ला निवासी दुर्गाशंकर,शिवप्यारी पत्नी दुर्गाशंकर,उनके पुत्र घनश्याम धनसुख तथा दो पुत्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना एक जनवरी को भूतनाथ मंदिर के पास करमीसर तिराहा की है। परिवादी का आरोप है कि उसके व उसके साथियों पर आरोपितों द्वारा आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तथा जमीन पर बनी दीवार को तोड़ दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया, जिसकी जांच एएसआई रामभरोसी को सौंपी गई है।

2.महिला के गले से तोड़ ले गए चेन

छीनाझपटी कर महिला के गले से चेन तोड़ ले जाने का मामला सामने आया है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र के समतानगर की है। इस संबंध में शर्मा कॉलोनी मीना नर्सिंग होम के पास रहने वाली श्यामा अग्रवाल पत्नी कमल अग्रवाल ने अज्ञात के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादिया का ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसके गले में पहनी सोनेनुमान चेन तोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

3.मारपीट कर दुकान के गल्ले से निकाल ले गए लाखों रुपए

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना व दुकान के गल्ले से लाखों रुपए निकाल ले जाने का मामला नोखा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला मालु चौक नोखा निवासी मनोज पुत्र गोरधनराम सुथार ने मालु चौक नोखा निवासी तुलछीराम, बीकासर निवासी कमल किशोर व 10 15 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज कराया है। घटना सात जनवरी की है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसकी स्कूटी में तोडफ़ोड़ की तथा दुकान के गल्ले से छह लाख रुपए जबरदस्ती निकालकर ले गये। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसकी जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है।

4.बैंक के साथ धोखाधड़ी उठाया लाखों रुपए का लोन

झूठे कागजात पेश कर बैंक से लाखों रुपए ऋण प्राप्त करने का मामला सामने आया है। मामला दी सैंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की बज्जू शाखा है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक जनक तनेजा ने फुलासर छोटा निवासी राजकुमार बिश्नोई के खिलाफ बज्जू पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि आरोपी द्वारा दी सैंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की बज्जू शाखा द्वारा जमीन के झूठे कागजात पेश कर किसान कल्याण योजना अंतर्गत आठ लाख रुपए का ऋण प्राप्त किया। इस तरह बैंक के साथ धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

5.अवैध नशे की खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार

लूणकरणसर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 50 हजार नशीली गोलियां और 2 किलो 322 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।आरोपी गिरफ्तार नाबालिग को किया निरुद्ध पुलिस ने इस कार्रवाई में एक आरोपी गुरप्रीतसिंह को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को सीओ नरेंद्र पुनिया के निर्देश और एसआई गणेश कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशीला सामान कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था। लूणकरणसर पुलिस की इस सफलता से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ा संदेश गया है। क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

6.जिंदा बम मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस मौके पर पहुंची

जिले के महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में जिंदा बम मिलने का मामला सामने आया है,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह बम कंवरसेन लिफ्ट नहर के निकले एक मोघे के पास पाया गया। बम को सबसे पहले एक किसान ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर दिया। विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर बम की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है ताकि कोई अनहोनी न हो। महाजन क्षेत्र के आसपास फील्ड फायरिंग रेंज स्थित है,जहां सेना द्वारा नियमित अभ्यास किया जाता है। इस वजह से यहां अक्सर जिंदा बम या अन्य विस्फोटक सामग्री मिलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि, प्रशासन और सेना इन परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्क रहती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाले अभ्यास के दौरान सुरक्षा के कडे इंतजाम की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें इस तरह की कोई संदिग्ध वस्तु मिले,तो तुरंत पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें और खुद ऐसी वस्तुओं को छूने की कोशिश न करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!