*पिकनिक स्पॉट खंता में कूड़ा व गंदगी बना पर्यटकों के लिए मुसीबत।*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

*म्योरपुर /सोनभद्र।* – म्योरपुर विकास खंण्ड के ग्राम पंचायत पड़री कम समय मे खंन्ता पिकनिक स्पॉट के रूप में पर्यटक स्थलों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला एक शानदार पिकनिक स्पॉट के रूप में जाना जाता है। इस समय मे नए वर्ष का सेलेब्रेश हो, या बच्चों का जन्म दिन हर मौके पर लोग सपरिवार अपनी खुशी मनाने खंन्ता पिकनिक स्पॉट पहुंचते हैं। नए साल में दिसंबर से पूरा जनवरी माह तक आस पास के अलावे दूर दराज व अन्य राज्यों के पर्यटकों का आना और प्राकृतिक की आगोश का आनंद उठाते हैं । यहां न तो साफ-सफाई है और न ही पर्यटकों को सुविधा देने के कोई और इंतज़ाम इसके चलते भी यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक पहुंचते रहते हैं। लेकिन अव्यवस्था के चलते पिकनिक मनाने आने वाले लोग भी निराश होकर लौटते हैं। सरकार की ओर से यहां न तो शुद्ध पेयजल और न ही कोई कूड़ेदान की व्यवस्था की गई है। ऐसे में खाने-पीने के बाद लोग आसपास ही कुडा़, कचरा फेंककर चले जाते जिससे कूड़ा का ढेर लगते जा रहा है पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। पूरे पिकनिक स्पॉट में खाने-पीने के बाद पत्तल-दोना, ग्लास व पॉलीथिन का ढेर लगता जा रहा है। पर्यटन स्थल की स्थिति दिनों-दिन दयनीय होती जा रही है। न तो वहां साफ-सफाई है और न ही आस-पास स्वच्छता।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। साथी सैलानियों को भी स्वच्छता के बारे में सोचना होगा ताकि पिकनिक स्पॉट पर हर नया सैलानियों के लिए स्वच्छ और सुंदर दिखे। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसके लिए पिकनिक स्पॉट पर जगह-जगह कूड़ेदान की व्यवस्था करनी होगी ताकि कूड़ा एक जगह इकट्ठा रहे कई लोगों का मानना है कि ग्राम पंचायत स्तर से यहां हर दिन सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए ताकि पिकनिक स्थल साफ सुथरा दिखे। बस जरूरत है यहां प्रशासन द्वारा सुविधा मुहैया करने की ताकि यहां की सुविधा पर्यटकों को और ज्यादा आकर्षित कर सके।


















Leave a Reply