सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में अब एक महीने तक तेरापंथ धोलिया नोहरा में संत वाणी के द्वारा कस्बेवासी लाभान्वित होंगे। तेरापन्थ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि देवेंद्रकुमार और मुनि आर्जव कुमार फरवरी माह तक श्रीडूंगरगढ़ में प्रवास करेंगे। बुधवार को मुनिद्वय का तेरापन्थ धोलिया नोहरा में आगमन हुआ। मुनिद्वय के आगमन पर तेरापन्थ समाज द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मुनि देवेंद्र कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि संसार में सबसे दुर्लभ मनुष्य जीवन है। आत्मा के शुभ कर्मों के उदय से मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जो अपने अशुभ कर्मों का क्षय करके मोक्ष का वरण कर सकता है। मुनि आर्जव कुमार ने अपनी जन्मभूमि पर प्रवास को लेकर कहा कि आज के कार्यक्रम में स्वागत संतों के प्रवास का ही नहीं, गुरु कृपा का है। गुरु की कृपा से श्रीडूंगरगढ़ वासियों को यह सन्तों प्रवास मिला है। स्वागत समारोह की शुरुआत उर्मिला गीया द्वारा मंगलाचरण से हुई। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेयुप सहमंत्री मनीष पटावरी तेरापंथ महिला मंडल ने सामूहिक गीतिका, ज्ञानशाला ज्ञानार्थी युवराज चोपड़ा, संसार पक्षीय परिजनों की ओर से मोहित गंग,संपत देवी मालू,सुमित बरड़ीया,मंजू बेगवानी,चैनरूप नाहटा,सीपीएस ट्रेनर गणेश बंब ने विचारों की अभिव्यक्ति दी है। समारोह कार्यक्रम में सभा से उपाध्यक्ष दीपमाला डागा कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, अशोक बैद,महेंद्र मालू,जितेश मालू युवक परिषद से उपाध्यक्ष दीपक छाजेड़,मंत्री अमित बोथरा,महिला मंडल से अध्यक्ष सुनीता डागा,उपाध्यक्ष मंजू बोथरा,मंत्री संगीता बोथरा,संगठन मंत्री मंजू झाबक और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सभा सहमंत्री अंबिका डागा ने किया।





















Leave a Reply