Advertisement

शहडोल ब्योहारी पुलिस की बड़ी सफलता 258000 कीमत का 23 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त महिला आरोपियां सहित कुल तीन आरोपीय गिरफ्तार।

शहडोल ब्योहारी पुलिस की बड़ी सफलता 258000 कीमत का 23 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त महिला आरोपियां सहित कुल तीन आरोपीय गिरफ्तार।

शहडोल से राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट

शहडोल पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा अवैध गतिविधियों में सम्मिलित व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारी को दिशा निर्देश दिया गया है इसी क्रम में व्योहारी पुलिस को नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है


दिनांक 7, 1 ,2025 को ब्योहारी।पुलिस को इस आशय की मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की यशवंत पटेल पिता राम किशोर पटेल निवासी ग्राम बिजहा अपनी स्कूटी में पुष्पेंद्र पटेल निवासी ग्राम खड्डा राजकुमारी पटेल निवासी ग्राम झरौसी को बैठकर शहडोल तरफ से व्योहारी की ओर आने वाले हैं पुष्पेंद्र पटेल राजकुमारी पटेल दोनों एक एक टाली बैग रखे हैं जिसमें भारी मात्रा में मादक पदार्थ गंजा रखे हुए हैं सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर शहडोल रीवा मार्ग में न्यू बरौंधा पहुंचकर नाकाबंदी की गई इसी बीच शहडोल तरफ से मुखबिर द्वारा बताई गई स्कूटी क्रमांक एमपी 18 जी 3174 में 2 पुरुष एव एक महिला बैठकर शहडोल तरफ से व्योहारी तरफ आते हुए दिखे जिन्हें रोक कर नाम पता पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम यशवंत पटेल पिता रामकिशोर पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बिजहा स्कूटी चालक के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पुष्पेंद्र पटेल पिता विमलेश पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खड्डा तथा राजकुमारी पटेल पति सुनील पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम झरौसी बताएं आरोपियों की तलाशी लिए जाने पर आरोपियों के पास मिले दो टाली बैग में कुल 23 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 2 लाख 58 हजार का जप्त किया गया है
आरोपियूक विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया है

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी व्योहारी निरीक्षक अरुण पांडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक मोहन पड़वार सहायक उप निरीक्षक गया प्रसाद कन्नौजे प्रधान आरक्षक नरेंद्र उपाध्याय आरक्षक संजय द्विवेदी अमृत यादव सुखदेव सिंह अजीत यादव माधुरी साहू योगेंद्र पांडे एवं पुष्पेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!