Advertisement

बीकानेर-ट्रोमा सेंटर संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 88वें दिन भी जारी,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ,शीघ्र ट्रोमा सेंटर शुरू करवाने की मांग

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

ट्रोमा सेंटर संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना 88 वा दिन जारी रहा हमेशा की तरह आज भी मुख्यमंत्री के नाम अटल जन सेवा कार्यक्रम के तहत उपखंड अधिकारी महोदया को ज्ञापन सोपा गया लिखा गया है की भूमि आवंटन कर दी गई, भामाशाह,चारदीवारी, भर्ती एवं ट्रॉमा सेंटर एवं उप जिला अस्पताल का निर्माण करने एवं 40 करोड़ रुपए तक लगाने को तैयार है 1.19 लाख वर्ग फुट का निर्माण दो मंजिला भवन बनाने के लिए भी तैयार है,लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण भवन निर्माण की स्वीकृति नही मिल रही है। श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में एक्सीडेंटली घायलों के इलाज के लिए मालम पट्टी एवं रेफर करना ही रह गया है,समय पर उचित इलाज नहीं मिलने कारण ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर शहर में आक्रोश है,धरनार्थियों का कहना कि मुख्यमंत्री जी आप स्वयं इस मामले को संज्ञान में लेकर श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए अनुमति प्रदान करवाने की कृपा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आए दिन सड़क हादसे होते है। जिसमें घायलों की हालत गंभीर होने पर बीकानेर 70km रैफर करना पड़ता है। जिससे अनेको जान रस्ते में चली जाती है। ज्ञापन में सम्मिलित हरिप्रसाद सिखवाल भंवरलाल प्रजापत,आशीष जाड़ीवाल,जगदीश बाना,मदनलाल प्रजापत,आदुराम बाना,चौथाराम राजेंद्र स्वामी,रामकिशन गावड़िया,प्रकाश गांधी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!