Advertisement

सोनभद्र -*पी एम जी एस वाई लोक निर्माण विभाग लगा रहा है फर्जी झूठी आख्या*

*पी एम जी एस वाई लोक निर्माण विभाग लगा रहा है फर्जी झूठी आख्या*

 

*शिकायतकर्ता के बजाय दूसरे पत्रकार के साथ निरीक्षण कर दिखा दिया शिकायतकर्ता के साथ किया गया निरीक्षण*

 

*सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र नगवां ब्लॉक अंतर्गत माची से किरहुलिया बैरियर तक लगभग 22 किमी प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमे संबंधित विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया मानक विहीन कार्य कराया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया था ठेकेदार द्वारा माची गांव में लगभग दो सौ मीटर सीसी का निर्माण किया जा रहा था जिसमे डाला की काली गिट्टी की बजाय चितरंगी सफेद गिट्टी प्रयोग में लाई गई है और सीसी की ढलाई कही सात इंच तो कही पांच इंच की गई है जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था इसके बाद ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों संग निर्माण कार्य रुकवा दिया फिर ठेकेदार ने ग्राम प्रधान को ही मैनेज कर लिया और फिर से गुणवत्ताहीन कार्य करना शुरू कर दिया।

जिस मामले को कई समाचार पत्रों पोर्टलों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था घटिया निर्माण कार्य को लेकर एक पत्रकार ने ट्वीट करते हुए मामले को डीएम सोनभद्र सहित पीडब्ल्यूडी के ऑफिसियल वेबसाइट पर शिकायत की थी जिसकी जांच पी एम जी एस वाई द्वारा सिर्फ कागजी खाना पूर्ति कर आख्या लगा दिया कि शिकायत कर्ता के साथ कार्य का निरीक्षण किया गया और शिकायत कर्ता संतुष्ट है जबकि पत्रकार का आरोप है कि विभाग का कोई अधिकारी शिकायत कर्ता से संपर्क नही किया है नही सिकायतकर्ता ने किसी के साथ कार्य का निरीक्षण किया है आख्या में जो रिपोर्ट और फोटो लगाए गए है उसमे साफ दिख रहा है कि अधिकारी किसी दूसरे पत्रकार के साथ निरीक्षण कर रहे हैं।

विभाग की फर्जी झूठी कहानी से प्रदेश सरकार को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं भ्रष्टाचार चरम पर है वही इस मामले को लेकर AE रविन्द्र सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि जेई ने बिना शिकायत कर्ता से संपर्क किए कैसे आख्या लगा दिया हम इसे देखते है।

शिकायत कर्ता ने जिलाधिकारी सोनभद्र से जांचकर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है जिससे की लोक निर्माण विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!