संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी के लगाया 151 किलो केसर दूध का भोग
रिपोर्टर प्रभुलाल लुहार भीलवाड़ा राजस्थान

भीलवाड़ा शहर में स्थित हैड पोस्ट ऑफिस के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर में भीलवाड़ा सहित प्रदेश भर में बढ़ती सर्दी के कारण आम जन जीवन अस्त वस्त हो रहा जिस वजह से हैड पोस्ट ऑफिस के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी जी महाराज द्वारा सार्थक कार्यक्रम किया गया जिस अवसर पर एक भक्त के द्वारा किया गया सहयोग से हनुमान जी महाराज के 151 किलो केसर दूध का भोग लगाया गया वह महंत बाबूगिरी जी महाराज के सानिध्य में श्रदालुओं को प्रसाद के रूप में केसर मिक्स दूध का वितरण किया गया इस मौके पर महंत बाबूगिरी जी ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए श्री संकट मोचन हनुमान जी में आने वाले सभी श्रदालुओं को 151 किलो केसर दूध का प्रसाद बांटा गया इससे पहले भी हनुमान जी को केसर युक्त दूध का भोग लगाया गया जिससे भगवान को ठंड ना लगे इस मौके पर भारी संख्या में भक्तजनों ने केसर युक्त दूध का प्रसाद ग्रहण किया

















Leave a Reply