Advertisement

काछोला में आयुष्मान आरोग्य शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

काछोला में आयुष्मान आरोग्य शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ

भीलवाड़ा

मांडलगढ़ पंचायत समिति के काछोला उप तहसील क्षेत्र में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन आज मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला परिसर में आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ सरपंच रामपाल बलाई, विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी,एवं चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राहुल यादव की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल यादव ने बताया कि चिकित्सा एवम स्वास्थ्य विभाग की ओर से गाँव -गाँव तक स्वास्थ्य सेवाए मुहैया करवाने के उद्देश्यों से काछोला स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 525 मरीजों ने ओपीडी सेवाओ सहित 30 वर्ष से अधिक उम्र वालो की एनसीडी स्क्रीनिंग,बीपी शुगर टीबी स्क्रीनिंग, आभा बनाओ डिजिटल हो जाओ अभियान के तहत आभा आईडी बनाई, टेली मेडिसिन आयुर्वेद सेवाएं,आयुष्मान कार्ड वितरण,मातृ एवम शिशु स्वास्थ्य सेवाएं,और निकश्य मित्र बनाए आदि सेवाओं को हर नागरिक तक सुलभ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गई। क्रिटिकल बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर रेफर किया गया!

काछोला सामुदायिक अस्पताल काछोला क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है जहां पर रोजाना सैकड़ो मरीज इलाज हेतु आते हैं। यहां पर वरिष्ठ फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग दंत रोग चिकित्सक की सेवाएं नहीं होने एवं विभिन्न प्रकार की जांचो सुविधा नहीं होने से कई रोगी को प्राथमिक उपचार लेकर संतुष्ट होना पड़ा।

विधायक प्रतिनिधि संदीप सोनी ने बताया कि विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल को इस हेतु अवगत करा दिया है।शीघ्र ही काछोला अस्पताल में रिक्त पड़े पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी।

इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के डॉक्टर राहुल यादव, डॉ महेश गौतम,डॉ मीनू वर्मा,टीबी सुपरवाइजर लक्ष्मण लाल मीणा,सेक्टर सुपरवाइजर भेरू लाल गुर्जर,सीएचओ चांदमल रेगर ,नर्सिंग ऑफिसर विनोद मीणा सुशील कुमार सोमाणी,लेब टेकनीशियन मुकेश मीणा, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमित्रा तिवाड़ी, सतवंती सहित सेक्टर की समस्त आशा सहयोगियों ने शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं दी ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!