Advertisement

भीलवाड़ा जिले में शीत लहर के मद्देनज़र समस्त विद्यालयों में दो दिवसीय अवकाश घोषित

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

भीलवाड़ा जिले में शीत लहर के मद्देनज़र समस्त विद्यालयों में दो दिवसीय अवकाश घोषित

भीलवाड़ा, 6 जनवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 7 जनवरी और 8 जनवरी को लागू रहेगा।

जिला कलक्टर ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि शीत लहर और ठंड के प्रभाव से विद्यार्थियों को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि वे घर पर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

जिला कलक्टर ने समस्त संस्था प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी संस्था प्रधान निर्धारित समय के दौरान कक्षा संचालन करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा, जबकि शेष स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!