सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा
शमशान में विश्रांति गृह की निर्माणाधीन छत गिरी चार मजदूर दबे

शाहपुरा तहसील क्षेत्र के तहनाल ग्राम पंचायत क्षेत्र में शमशान भूमि पर विश्रांति गृह की छत का निर्माण कार्य कराया जा रहा था।
रविवार को विश्रांति गृह की छत के लिए शटरिंग का कार्य पूरा कर लिया और आरसीसी की छत डालने का कार्य शुरू हो रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग और छत गिर गई। जिससे नीचे काम कर रहे चार मजदूर दब गए और अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने नीचे दबे मजदूरों को निकाला।
छत गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और दबे लोगों को बाहर निकाल कर शाहपुरा सैटेलाइट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर 3 मजदूर की हालत गंभीर होने के चलते भीलवाड़ा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पुलिस मौके पर पहुंची फुलिया कला के थाना अधिकारी देवराज सिंह ने बताया की तहनाल ग्राम पंचायत के रूपपुरा गांव में शमशान घाट पर निर्माणाधीन विश्रांति गृह का कार्य चल रहा था। जिसमें आरसीसी की छत डाली जा रही थी। निर्माण कार्य के दौरान छत गिर जाने से वहां काम कर रहे कृष्ण गोपाल पुत्र नाथू रेगर निवासी संगरिया, महावीर पुत्र रामदेव रेगर निवासी संगरिया, सोहन पुत्र हजारी बेरवा निवासी रूपपुरा तथा दुर्गेश बलाई निवासी हुरडा घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल कृष्ण गोपाल ,महावीर व सोहन बैरवा को भीलवाड़ा रेफर किया गया।
वही दुर्गेश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई । ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने से यह हादसा हुआ है। कमजोर दीवारें और ईंट से बने बीम आरसीसी का वजन नहीं झेल पाई ।जिसके चलते दीवारों के साथ पूरी छत नीचे आ गिरी।

















Leave a Reply