Advertisement

निस्वार्थ सेवाकार्यो के लिए सम्मानित हुए जन अधिकार सेना के जनसेवकगण

निस्वार्थ सेवाकार्यो के लिए सम्मानित हुए जन अधिकार सेना के जनसेवकगण

नोखा बीकानेर
रिपोर्ट रमाकांत

खेल मैदान बस स्टैंड शिमला में आयोजित टी सी प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के फाउंडर डॉ. लाल बहादुर राणा, नोबल शिक्षण समूह के डायरेक्टर डॉ. संदीप नेहरा, के जी आई संस्थान के डायरेक्टर डॉ. हरि सिंह गोदारा, पचार पीठ के राघवाचार्य राघवेंद्र महाराज, सूचना जनसंपर्क विभाग जयपुर के डिप्टी डायरेक्टर लीलाधर दोचानीय, गांधी पीस फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर रामानंद शर्मा ने विभिन्न श्रेणियों जैसे पत्रकारिता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण,शिक्षा, चिकित्सा, ज्योतिषाचार्य, कला क्षेत्र, गो सेवा, संस्कृति आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जन अधिकार सेना संगठन के द्वारा निरंतर सामाजिक कार्यों को करने के कारण सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पर्यावरणविद् डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह, प्रदेश सीनियर सलाहकार व दिल्ली प्रभारी सूबेदार दया सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा, प्रदेश महासचिव बीरबल सिंह भामू ,झुंझुनू जिला प्रभारी लादूराम बिडसर, विधानसभा अध्यक्ष कोलायत भंवरलाल सिंह सिंवर,शेखावाटी संभाग अध्यक्ष हरिराम भाकर, अलवर विधानसभा अध्यक्ष कमल यादव, झुंझुनू विधानसभा प्रभारी सुधीर शेखसरिया, जयपुर जिला महिला अध्यक्ष एडवोकेट शारदा चौधरी, जयपुर जिला महासचिव महिला विंग अनिता श्योरान, सीकर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, जयपुर जिला महासचिव राजेंद्र शर्मा को सम्मानित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!