नोखा के ओमप्रकाश राठी बने जन अधिकार सेना सामाजिक हिन्दुत्वादी संगठन के प्रदेश सचिव

नोखा। जन अधिकार सेना सामाजिक हिंदुत्ववादी संगठन की कार्यकारणी का विस्तार करते हुए जिला बीकानेर से नोखा निवासी ओमप्रकाश राठी को संगठन में “प्रदेश सचिव “, के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश सीनियर सलाहकार व दिल्ली प्रभारी सूबेदार दयासिंह, प्रदेश महासचिव बीरबल राम भांबू, प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह के द्वारा 4 जनवरी 2025 को नियुक्ति आदेश जारी करते हुए संगठन की नीति रीति पर कार्य करने, संगठन को मजबूत करने, सगठन का प्रचार प्रसार करने व जल्द से जल्द अपने क्षेत्र में संगठन की टीम तैयार करने हेतु निर्देशित किया हैं। साथ ही नारी सुरक्षा, गो रक्षा, धर्म रक्षा, देश हितार्थ कार्य करने के भी निर्देश दिए और संगठन की नीति रीति पर कार्यरत नहीं पाए जाने पर बिना सूचना के संगठन के पद से पदमुक्त कर दिया जाएगा ।


















Leave a Reply