Advertisement

वर्ष 2024 में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब रही पलवल पुलिस,

वर्ष 2024 में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब रही पलवल पुलिस,

 

40 इनामी बदमाशों सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 5068 अपराधियों पर कसा कानूनी शिकंजा-चंद्र मोहन,पुलिस अधीक्षक पलवल।

करोड़ों रुपए की कीमत के भारी मात्रा के नशीले पदार्थ, अवैध शराब,अवैध हथियार तथा पशु तस्करी के लिए ले जा रहे पशु बरामद कर सभी प्रकार की तस्करी के मंसूबों पर फेरा पानी

विशेष तकनीक से जिला पुलिस नशा व शराब तस्करों, इनामी बदमाशों, अवैध हथियार रखने वालों व अन्य अपराधियो पर रखे हुये है पैनी नजर-चंद्र मोहन,पुलिस अधीक्षक पलवल।

पलवल-30 दिसम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पुलिस अधीक्षक पलवल श्री चंद्र मोहन, आई0पी0एस0 ने बतलाया कि जिला पलवल पुलिस विशेष तकनीक का इस्तेमाल करके अपराध व अपराधियो के अपराध पर पैनी नजर रखे हुए है। पलवल पुलिस ने पिछले एक वर्ष के अपराधो मे कमी लाते हुए नशा तस्करों, शराब तस्करों, चोरों, इनामी बदमाशों, अवैध हथियार रखने वालों व अन्य संगीन वारदातों के मामलों में वांछित अरापियों को गिरफ्तार करने व भारी मात्रा में बरामदगी करने में विशेष सफलता हासिल की है। पुलिस कप्तान ने बतलाया कि गिरफतार किये गये आरोपीयो के केसो मे पुलिस द्वारा तकनीकी व वैज्ञानिक प्रणाली को अपनाया जाकर माननीय न्यायालय मे पैरवी की जा रही है जिससे भविष्य मे सजा दर की वृद्धि से इंकार नही किया जा सकता।

मुख्य उपलब्धियां निम्नलिखित है:-

👉1. इनामी बदमाश:-
पलवल पुलिस द्वारा पिछले वर्षो की अपेक्षा अधिक ईनामी बदमाश पकडे गये। इस साल कुल 40 ईनामी बदमाशों को धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की इन अपराधियों पर 1000 रुपए से लेकर ₹50000 तक का इनाम था, इनमें से कई बदमाश कई जिलों की पुलिस के लिए सिर दर्द बने हुए थे ।

👉2. उद्घोषित अपराधी व जमानत तर्क अपराधियों की कराई सम्पति जब्त:-
इसके अतिरिक्त पुलिस की गिरफतारी से भागे हुये उद्घोषित अपराधी तथा माननीय अदालत से काफी दिनो से गैर हाजिर चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये जिला पलवल पुलिस द्वारा 197 उद्घघोषित अपराधी(PO) व 319 बेल जम्परो को गिरफ्तार किया गया।

👉3.नशीले पदार्थो के तस्करो का भांडाफोड:-
जिला पलवल मे नशा तस्करो पर लगाम कसने हेतु सभी चारों क्राइम ब्रांच टीमों एवं थाना टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा मे नशीले पदार्थो को बरामद किया गया। पलवल पुलिस ने वर्ष 2024 में नशा/ड्रग्स की तस्करी करने वाले 113 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 71 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से करोड़ों रुपए की कीमत की 950.298 किलोग्राम गांजा पत्ती, 598.061 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त, 5 किलो 130 ग्राम अफीम, 66.054 ग्राम हीरोइन, 4.178 किलोग्राम सुल्फा,1.298 किलो ग्राम स्मैक,4.708 किलोग्राम पप्पी हस्क तथा भारी मात्रा में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई।

👉4. अवैध असला रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही:-
इसके अतिरिक्त जिला पलवल पुलिस ने अवैध रूप से असला रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 192 अभियोग दर्ज करके 196 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जा से 140 देसी कट्टे,39 पिस्तौल,1 राइफल,1 गन देशी,1 रिवोल्वर, 246 कारतूस तथा 7 चाकू बरामद किए।

👉5. आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही:-
इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जिला पलवल पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब की तस्करी करने व बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 579 अभियोग दर्ज करके 582 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । जिनसे करोड़ों रुपए की अवैध 12069 बोतल अग्रेंजी शराब, 22662 बोतल देशी शराब, 6305 बोतल बीयर, 241.5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।

👉6- पांच गैंग का किया भंडाफोड/पर्दाफाश

जिला पुलिस ने एटीएम हैंग एवं कार्ड बदली कर ठगी गैंग सहित पांच गैंगों /गिरोहो का पर्दाफाश करते हुए 46 वारदातो का खुलासा/पर्दाफाश करने मे सफलता हासिल की। 2 गृह भेदन चोरी, स्नेचिंग, मोटरसाइकिल चोरी, एवं एटीएम हैंग एवं कार्ड बदली कर ठगी गैंग सहित 5 गैंग से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया साथ ही उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, मोटर साइकिल, मोबाइल, सिम कार्ड एवं नगदी राशि भी बरामद की ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!