रोटरी क्लब पलवल संस्कार द्वारा 10 कन्याओं के सामूहिक विवाह मे खेल मंत्री गौरव गौतम ने पहुंच कर दिया आशीर्वाद
-नर सेवा ही नारायण सेवा व्यक्तित्व का सबसे बड़ा धन ÷गौरव गौतम-
पलवल-29 दिसम्बर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

रोटरी क्लब पलवल, संस्कार द्वारा आयोजित दस कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन ब्राह्मण धर्मशाला में किया गया। दस जोड़ों ने एक-दूजे को माला डालकर हमसफर बनाया। वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह की रस्में हुई। विदाई के समय मंगल गीत गाए गए। समारोह का शुभारंभ खेलमंत्री गौरव गौतम ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधे सभी 10 जोड़ों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
खेल मंत्री ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
वही रोटरी क्लब पलवल संस्कार की भी तारीफ की कहा समाज में अथक प्रयासों के जरिए मजबूती लाने का कर रहे हैं काम
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सिर्फ इस क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे प्रांत के लिए अनुकरणीय बन चुका है। समाजसेवा के क्षेत्र में लोग इस विवाह कार्यक्रम की मिसाल दे रहे हैं। दूसरे शहरों में भी अब ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। इस पुनीत कार्य के लिए क्लब के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। यह काम समाजसेवा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। सामूहिक विवाह का यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्ग के लोगों का महासंगम है। ऐसे कार्यक्रम में भगवान विष्णु साक्षात उपस्थित होकर आशीर्वाद देते हैं।
कन्यादान में दिया घर का सामान
इस अवसर पर सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप कन्यादान में घर का जरूरी सामान जैसे पलंग, अलमारी, गद्दा, तकिया, चद्दर, कम्बर, पंखा, सिलाई मशीन, लड़की के कपड़े, लड़के के कपड़े, घरेलू रसोई के बर्तन का सीट 55 पीस का, कुकर, पानी का जग, अटेची, घड़ी लेडीज व जेंट्स दीवार घड़ी, प्रेस, दो कुर्सी मेज, चांदी के पाजेब, चुटकी आदि सामान दिया गया।
लगाया गया रक्तदान व सवास्थ्य जांच शिविर
धर्मशाला परिसर में एक तरफ मेहमानों का भोजन चल रहा था। वहीं, दूसरी ओर कैंप में बैंच पर लेटकर बाराती घराती रक्तदान कर रहे थे। शादी में रक्तदान का सिलसिला सुबह दस बजे से शुरू हुआ जो शाम तक चला।
इस मौके पर, पूर्व विधायक दीपक मंगला डॉक्टर हरेंद्र पाल राणा, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 30 11 से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ महेश त्रिखा, सुजाता त्रिखा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट डॉ रवि गुगनानी, मोनिका गुगनानी, धीरज भूटान ,रश्मि भूटानी ,नीरज भूटानी, रोटरी क्लब पलवल संस्कार के प्रधान अरविंद गोयल, सचिव मोहित गोयल, कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता, चार्ट प्रेसिडेंट डॉ अंजली जैन, क्लब फाउंडर सचिन जैन आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

















Leave a Reply