Advertisement

जनपद सदस्य ने एसडीएम को आमरण अनशन एवं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर दिया ज्ञापन

विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

जनपद सदस्य ने एसडीएम को आमरण अनशन एवं अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर दिया ज्ञापन


विदिशा जिले की तहसील ग्यारसपुर के ग्राम हैदरगढ़ के जनपद सदस्य मोकम सिंह कुशवाहा के द्वारा सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को आमरण अनशन एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर ज्ञापन दिया । जनपद सदस्य ने बताया कि उन्होंने हैदरगढ़ में बस स्टैंड पर पानी की टंकी एवं सामुदायिक शौचालय एवं सौंदर्य करण करने के लिए शासकीय भूमि उपलब्ध कराने को लेकर तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर को आवेदन देने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते वह मजबूरन बस 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर है। उन्होंने कहा है कि हैदरगढ़ में 84 गांव जुड़े हुए हैं यहां की माताएं बहने अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए आती है एवं हैदरगढ़ से भोपाल के लिए डायरेक्ट बस सेवा भी उपलब्ध है यहां पर यात्री भोपाल से हैदरगढ़ आते हैं , हैदरगढ़ क्षेत्र से भोपाल जाते हैं। बस स्टैंड पर सामुदायिक शौचालय एवं बस स्टैंड ना होने की वजह से महिलाओं को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है, महिला खुले में शौच करने को मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर सरकारी जमीन है, स्थानीय लोगों के द्वारा और सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि मजबूरन बस हड़ताल करनी पड़ रही है । हैदरगढ़ के सभी समाजसेवी इस हड़ताल में जनपद सदस्य का साथ देने को तैयार है साथ में ग्रामीण भी अनशन पर बैठेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!