Advertisement

बीकानेर-मानव सेवा हेतु ओम योग सेवा संस्था के संरक्षक बने छत्तर सिंह बोथरा : चेयरमैन मंजू देवी

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे देवनारायण कॉलोनी स्थित ओम योग सेवा संस्था की चेयरमैन मंजू देवी ने जानकारी देते हुए बताया सोमवार सुबह ओम योग सेवा संस्था कार्यालय में निदेशक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा व उनकी योगा टीम ने जैन समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ता व पूनरासर बालाजी मंदिर पुजारी अहमदाबाद प्रवासी छत्तर सिंह बोथरा व उनकी धर्म पत्नी शोभा बोथरा को मनोनयन पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ओम योग सेवा संस्था के संरक्षक पद पर नियुक्ती प्रदान करते हुए कालवा ने कहा संस्था में पदों का विस्तार करते हुए बोथरा को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। इस दौरान कस्बे के गणमान्य नागरिक गजानंद बोहरा,साजन बोहरा संदीप गोदारा, पायल सोमानी,नंदलाल लुखा सत्यनारायण व्यास,कमलेश कुमार,रूपसिंह राजपुरोहित,पूनम सिंह गुंदेचा,कैलाश सिंह राजपुरोहित,भवानी सिंह राजपुरोहित, चंदा देवी नाई नागराज नाई,ज्योति शर्मा,संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे। बोथरा व उनकी धर्म पत्नी शोभा बोथरा ने निदेशक ओम कालवा व संस्था तथा वहां मौजूद कस्बे के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए पुरी निष्ठा के साथ सेवा करने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!