Advertisement

बीकानेर-देव जसनाथ जी के उपदेशों को वैश्विक मंच पर पहुँचाने वाले प्रोफेसर श्याम सुंदर ज्याणी और बेटी अवनी का भागथली एसोसिएट्स परिसर में बीकानेर में हुआ भव्य स्वागत देखें फ़ोटो वीडियो सहित पूरी खबर

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

विश्व में पर्यावरण संरक्षण के सबसे बड़े उपदेशक देव जसनाथ जी के उपदेशों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर सफलता के झंडे गाड़ कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रोफेसर श्याम सुंदर ज्याणी और उनकी बेटी अवनी का दस दिन बाद बीकानेर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। श्री देव जसनाथ संस्थागत वन मंडल के उपाध्यक्ष बीरबलनाथ जाखड़ के नेतृत्व में भागथली एसोसिएट्स परिसर में आयोजित इस स्वागत समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों ने भावभीना अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रेरणा स्रोत कालूराम ज्याणी और डॉ. रामेश्वर चौधरी का भी सम्मान किया गया।

देव जसनाथ जी का पर्यावरण संरक्षण संदेश

देव जसनाथ जी ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का उपदेश दिया, बल्कि इसे क्रियान्वित करते हुए अपने हाथों से जाल वृक्ष का पौधा रोपित किया। उनके इस उपदेश को आत्मसात करते हुए प्रोफेसर ज्याणी ने पारिवारिक वानिकी की अवधारणा प्रस्तुत कर 40 लाख से अधिक पौधे लगाए।

भूमि पुनर्जीवन में उल्लेखनीय कार्य

पिछले तीन वर्षों से प्रोफेसर ज्याणी ने अवतार भूमि डाबला तालाब में भू माफियाओं द्वारा बर्बाद भूमि को समाज की सहभागिता से पुनर्जीवित किया। यह कार्य पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक मिसाल बन चुका है।

वैश्विक मंच पर भारतीय विचारों का प्रभाव

बेटी अवनी ने नामिबिया में पारिवारिक वानिकी पर और प्रोफेसर ज्याणी ने सऊदी अरब में पारिवारिक वानिकी एवं भूमि पुनर्जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और UNCCD के अध्यक्ष इब्राहिम थियावु सहित 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने उनके प्रयासों की सराहना की।

गौरव का क्षण

देव जसनाथ जी के अनुयायियों और भारत के पर्यावरण प्रेमियों के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है। कार्यक्रम के समापन पर भागथली एसोसिएट्स के प्रोपराइटर बीरबलनाथ जाखड़ जैतासर ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!