Advertisement

जब सर्दी होगी तब ही स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां होंगी

दिलबर खिलजी
सोमेसर जोधपुर
सत्यार्थ न्यूज राजस्थान

जब सर्दी होगी तब ही स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां होंगी*

 अंग्रेजों की परंपरा रही है 25 दिसंबर से छुट्टी की

1. भले ही सर्दी ना हो लेकिन सर्दी की छुट्टियां तो होंगी
2. बड़ा दिन 25 दिसंबर से छुट्टी शुरू होकर नए साल के पहले दिन तक का प्रावधान था
3. 25 दिसंबर से नहीं होगी सर्दी की छुट्टिया शिक्षा मंत्री ने जारी किया नया फरमान

राजस्थान में अब सर्दी की छुट्टियां कड़ाके की सर्दी के आधार पर तय की जाएगी, न कि निश्चित तारीखों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह निर्णय बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया है। 2024-25 के लिए कैलेंडर में बदलाव हो सकता है, जिससे शिक्षा प्रणाली में सुधार की उम्मीद जागी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान दिया है जिसमें उन्होंने बताया कि आगामी सर्दी की छुट्टियां अब कड़ाके की सर्दी पर आधारित होंगी, न कि किसी निश्चित तारीख पर पहले, सर्दी चाहे हो या न हो, छुट्टियां 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होती थी। लेकिन अब शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है कि सर्दी के आधार पर ही छुट्टियां दी जाएंगी, और यदि सदी 1 जनवरी से शुरू होती है, तो छुट्टियां उसी दिन से होगी। राजस्थान में सर्दियों की छुट्टियां आमतौर पर शैक्षिक कैलेंडर में पहले से निर्धारित होती थी, जो बच्चों के लिए राहत का समय होता था। हालांकि, इस व्यवस्था से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं, जैसे कि कई बार सर्दी न पड़ने पर भी छुट्टियां घोषित कर दी जाती थीं, जिससे स्कूलों और शिक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता था। मदन दिलावर ने यह स्पष्ट किया कि अब छुट्टियां केवल कड़ाके की सर्दी पड़ने पर ही दी जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। राजस्थान में शिक्षा विभाग ने 28 जुलाई को 2024-25 का एनुअल कैलेंडर जारी किया था, जिसमें सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक निर्धारित की गई थीं। अब, मंत्री के बयान के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि भविष्य में शीतकालीन अवकाश की तारीखों में बदलाव हो सकता है। शिक्षा विभाग इस पर मंथन कर रहा है कि किस प्रकार से बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो और शीतकालीन अवकाश को मौसम के अनुसार निर्धारित किया जाए। मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा विभाग शीतकालीन अवकाश के लिए भविष्य में कुछ बदलाव कर सकता है। पहले, जो कैलेंडर जारी किया गया था, उसमें 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां तय की गई थीं। लेकिन अब इस बात की संभावना है कि शिक्षा विभाग का नया कैलेंडर इस बात पर निर्भर करेगा कि कब और कितनी सर्दी पड़ती है। राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, क्योंकि यह बच्चों को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों से थोड़ी राहत देती है। पिछले साल 2023 में भी सर्दी की छुट्टियां 24 दिसंबर से होकर 5 शुरू जनवरी तक रही थीं। हालांकि, इस समय में सर्दी नहीं पड़ने की स्थिति में छुट्टियों का घोषित होना, बच्चों के पढ़ाई में व्यवधान डाल सकता था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!