Advertisement

संगठन पर्व की जिला कार्यशाला संपन्न। बूथ समितियों के गठन को कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम और आपसी सहयोग भाईचारे से सरल बनाया – कांतदेव सिह

 संगठन पर्व की जिला कार्यशाला संपन्न। बूथ समितियों के गठन को कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम और आपसी सहयोग भाईचारे से सरल बनाया – कांतदेव सिह

कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट


टीकमगढ़। आज स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय पर संगठन पर्व की जिला कार्यशाला संपन्न हुई, भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि संगठन पर्व पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, इसके पहले प्रदेश में कार्यशाला हुई थी इसके बाद आज यह जिले की कार्यशाला है, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन जिला चुनाव प्रभारी कांतदेव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना,सह चुनाव प्रभारी वरिष्ठ नेता अशोक गोयल व अश्विनी चढ़ार, महामंत्री आशुतोष भट्ट व पूरन चंद्र लोधी उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित किया गया, पदाधिकारी गण द्वारा गीत लिया गया, संचालन महामंत्री अश्विनी चढ़ार व आभार उपाध्यक्ष रीतेश भदौरा द्वारा किया व राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही मुख्य होता है जिसका आज परिणाम पूरे देश व दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे मजबूत संगठन के रूप में दिखाई पड़ता है, सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत स्वरूप ही यह पार्टी खड़ी हुई है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि हमें एक दूसरे का साथ बनाकर अपने कदम बढ़ाना है और पार्टी में नए लोगों को जोड़कर आगे लाना है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन चुनाव अधिकारी कांतदेव सिंह ने कहा कि टीकमगढ़ जिले में बूथ स्तर पर समिति का गठन कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक बार फिर से बूथ समिति को ऑनलाइन भी चेक करें

और अच्छे कार्यकर्ताओं को उसमें जगह दे, उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारीयों को सक्रिय सदस्य होना चाहिए , साथ ऑफलाइन व ऑनलाइन वेरीफाई भी सरल ऐप पर होना चाहिए। संगठन पर्व पर द्वितीय चरण तक बूथ समिति का गठन पूरा किया है , हम सभी कार्यकर्ताओं को सभी 808 बूथों पर 50 लोगों को प्राथमिक सदस्य बनना है, हमने प्रदेश में 65 हजार बूथों में से 64 हजार बूथों पर समिति बनाने का असंभव कार्य संभव किया, जिले में लगभग 1 लाख 75 हजार सदस्यता अभियान से सदस्य जोड़ें और आगे की प्रक्रियाएं भी हमारी पार्टी में सबके साथ मिलकर आपसी सहमति ,आपसी एकता के साथ कदम से कदम मिलाकर निभाई जाएंगी , संगठन पर्व पार्टी में उत्सव का पर्व है। कार्यशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अभिषेक खरे रानू, बलवीर जोशी, रीतेश भदौरा, रोहित खटीक, मुकेश तिवारी,बल्देवगढ़ अध्यक्ष शालिनी विश्व दीपक मिश्रा, जिला मंत्री विकास यादव,जनमेजय तिवारी, अमित जैन, भाजपा नेता किशन पटेरिया, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव,रामगोपाल चौरसिया, शोभरन कुशवाहा, राकेश हटैया, अनीश खान, रोहित बैसाखिया, मनीष श्रीवास्तव, शक्ति दोंदरिया, शक्ति सिंह राय, शिवचरण उटमालिया, संजय श्रीधर, संदीप पायक, बाबूलाल, महेश गौतम, महेश पटेरिया, सुरेंद्र लोधी, सुनील रैकवार, विनय सेन, निर्मल नीरज शर्मा, सूरज कड़ा, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति, स्वप्निल तिवारी आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!