Advertisement

बंशीधर राष्ट्रीय पाठशाला इण्टर कालेज जौनपुर व डा0राम मनोहर लोहिया गवर्मेन्ट कालेज कलीचाबाद जौनपुर में 500 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

बंशीधर राष्ट्रीय पाठशाला इण्टर कालेज जौनपुर व डा0राम मनोहर लोहिया गवर्मेन्ट कालेज कलीचाबाद जौनपुर में 500 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया

 

“यातायात माह नवम्बर 2024” के दौरान बंशीधर राष्ट्रीय पाठशाला इण्टर कालेज जौनपुर व डा0राम मनोहर लोहिया गवर्मेन्ट कालेज कलीचाबाद जौनपुर में किया गया जागरुकता कार्यक्रम, शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुवे प्रवर्तन की कार्यवाही में 1232 वाहनों का किया गया चालान”
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला, के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान आज (1)बंशीधर राष्ट्रीय पाठशाला इण्टर कालेज, जौनपुर व (2) डा0राम मनोहर लोहिया गवर्मेन्ट कालेज कलीचाबाद, जौनपुर में 500 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया, तथा सभी बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी । साथ ही शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1232 वाहनों का चालान किया गया।

यातायात माह में दिनांकः28.11.2024 को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-
कुल चालान संख्याः-1232
बिना हेलमेट वाहन चलानाः-866
बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः-52
तीन सवारी वाहन चालानाः-65
यातायात नियमों का उल्लंघनः-9
मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः-9
खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः-8
बिना डी0एल0 वाहन चलानाः– 3
वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः-1
नो पार्किंगः-48
शेष अन्य धारा मेः-171

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!