Advertisement

न्यायलय परिसर मे संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

न्यायलय परिसर मे संविधान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

डीग 26 नवम्बर – मंगलवार को अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच द्वारा संविधान दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के संभाग अध्यक्ष आनंद प्रकाश पटेल ने कहा कि भारतीय संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्श कर्तव्यों व अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है जो सभी देश वासियों को भारतीय होने का हक प्रदान करती है। वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश खंडेलवाल ने कहा सभी देशवासियों को भारतीय संविधान का सम्मान करना चाहिए और भारतीय संविधान के संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य करना चाहिए संविधान की मजबूती से ही लोकतंत्र मजबूत होता है।
पूर्व अध्यक्ष हरि कृष्ण शर्मा ने कहा भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जो नागरिकों को अधिकारों के अलावा संवैधानिक अधिकारों के उपचार भी उपलब्ध कराता है।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सिनसिनवार,अधिवक्ता मनोज बंसल, वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत शर्मा,राजेश कुमार शर्मा, कौशल कुमार, सुरेश कुमार शर्मा , जयप्रकाश शर्मा अजय शर्मा, सत्येंद्र सिंह,मानवेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जल सिंह,अर्जुन सिंह ,मनोज शर्मा मौजूद थे।
फोटो कैप्शन – गोष्ठी में भाग लेते अधिवक्ता

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!