Advertisement

कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस मनाए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस मनाए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।


बैठक में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाए जाने के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारीगण तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरकारी कार्यालय, नगरी निकायों, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत में कार्यक्रम करने के साथ ही संविधान से संबंधित वृत्त चित्र का प्रसारण किया जाए। बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लोक भवन स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा तथा अन्य जगहों पर बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात किया जाएगा।।
बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व छायाचित्र पर माल्यार्पण किए जाने के साथ ही संविधान की प्रति के साथ संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया जाए। संविधान की विशेषताओं एवं उनमें वर्णित मौलिक कर्तव्य पर विद्यालयों में वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाए। साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर समस्त ग्राम पंचायत नगरी निकायों में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!