Advertisement

यातायात माह नवम्बर-2024 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा

यातायात माह नवम्बर-2024 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा

यातायात बूथ गुरूनानक चौक पर आर्थिक रूप से कमजोर दुपहिया चालकों को हेलमेट भेंट कर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व यातायात नियमो का पालन करने हेतु किया गया संकल्पित

गोण्डा। आज दिनांक 26.11.2024 को यातायात माह नवम्बर-2024 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायासवाल द्वारा यातायात बूथ गुरूनानक चौक पर आर्थिक रूप से कमजोर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भेंटकर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व यातायात नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही उन्हें संकल्प दिलाया गया कि वो भविष्य में दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करेंगे । महोदय द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटना के दौरान मस्तिष्क/सिर में गंभीर चोटे आने से बचा जा सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व यातायात नियमो का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है।

महोदय द्वारा यातायात प्रभारी/वाहन चालको को यातायात नियमों के पालन कराने/करने का संदेश दिया गया-

01. दो पहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठी सवारी द्वारा हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है।
02. नाबालिग बच्चो का वाहन चलाना वर्जित है।
03. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/इयरफोन का प्रयोग न करे।
04. चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करे।
05. गाडियों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियाँ बैठाना नियम विरूद्ध है।
06. निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है।
07. दायें या बायें मुड़ते समय हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करे।
08. वाहन चलाते समय सड़क पर स्टंट न करे।
09. वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करे।
10. वाहनों पर आगे व पीछे दोनो साइड निर्धारित रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चले।
11. एम्बुलेंस एवं फायर वाहनों जैसे आपातकालीन वाहनों को जाने हेतु रास्ता पहले प्रदान करे।
12. नशे/मादक द्रव्यों का सेवन कर वाहन न चलाये।
13. सड़क पर दुर्घटना होने पर घायल व्यक्तियों की मदद करे तथा 112 को सूचित करे।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भरी जुर्माने का प्रावधान है । यातायात नियमों का पालन कर अपने आपको तथा अपनों को सुरक्षित रखें ।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूवी श्री मनोज कुमार रावत, प्रभारी निरीक्षक को0नगर श्री मनोज कुमार पाठक, यातायात प्रभारी श्री जगदम्बा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Mohd Sharif gonda

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!