फुटबाल प्रतियिोगिता में भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों की चयन प्रक्रिया 28 नवंबर को पानीपत में: जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार
पलवल-26 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
अखिल भारतीय सिविल सेवा फुटबाल प्रतियिोगिता का आयोजन 09 दिसंबर से 16 दिसंबर तक तिलक मैदान, वैस्को साउथ गौवा में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी खिलाडियो की चयन प्रक्रिया 28 नवंबर को पानीपत में किया जाएगा। उन्होनें कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 28 नवंबर को प्रात: 10 बजे पानीपत में पहंचना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी खिलाडिय़ो को अपने विभाग से यह प्रमाण पत्र देना है कि वे अपने विभाग में अधिकारी/कर्मचारी हैं। उन्होनें कहा कि जो भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी खिलाडिय़ो को ही टी.ए./डी.ए. अपने विभाग द्वारा ही दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नियम व शर्र्तें निर्धारित की गई हैं, जिसके अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अधिकारी/ कर्मचारी किसी भी रक्षा सेवाओं, अर्ध सैनिक संगठन, केन्द्रीय वर्दीधारी कर्मचारी, पुलिस संगठन, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी या एनएसजी का खिलाडी नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/ कर्मचारी निकायों, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र बैंक के कर्मचारी नहीं होना चाहिए। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/ कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी या अस्थाई कर्मचारी नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/ कर्मचारी अस्थाई डयूटी पर कार्यालयों से नहीे होने चाहिए। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/ कर्मचारी को नियमित सेवा में छ: माह से कम का समय नहीं होना चाहिए।
जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोंगिता में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए सिविल सेवा की वेबसाईट http//dopt.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।