Advertisement

एमवीएन विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ 75वां संविधान दिवस मनाया गया

एमवीएन विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ 75वां संविधान दिवस मनाया गया

पलवल-26 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

एम. वी. एन. यूनिवर्सिटी में आज स्कूल ऑफ़ लॉ के तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “संविधान: लोकतंत्र का आधार” थी। जिसमें मुख्य अतिथि मिस मैनका सिंह (सीजेएम सह सचिव, डीएलएसए, पलवल) और श्री वरुण मिश्रा (सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता) थे।

यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अरुण गर्ग ने अपने संबोधन में कहा की हमारे संविधान ने न केवल लोकतंत्र को मजबूत आधार प्रदान किया है, बल्कि यह हमारे देश की विविधता में एकता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उपकुलपति डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा की संविधान हर नागरिक के लिए अधिकारों और कर्तव्यों का प्रकाशस्तंभ है। यह हमें हमारे देश की दिशा और दशा तय करने का मार्ग दिखाता है। कुलसचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह ने कहा की संविधान दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों को पुनः स्मरण करने का अवसर है।

मुख्य अतिथि मिस मैनका सिंह ने अपने संबोधन में संविधान को लोकतंत्र का आधार बताते हुए कहा की यह केवल अधिकारों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि कर्तव्यों और सामाजिक समरसता की भावना का प्रतीक है। वहीं श्री वरुण मिश्रा ने छात्रों को संविधान की धाराओं और प्रावधानों के व्यावहारिक उपयोग के महत्व को समझाया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संविधान को समझने और उसके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संविधान का अध्ययन हर भारतीय नागरिक को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। संविधान दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों और समाज को संविधान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का एक सराहनीय प्रयास रहा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. योगेन्द्र सिंह, डीन लॉ डॉ. राहुल वर्षणेय, श्री नरेंद्र अहूजा, सभी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!