Advertisement

राज्य स्तर पर अपना प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत करेंगी प्रिया व कृष्णांगी

राज्य स्तर पर अपना प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत करेंगी प्रिया व कृष्णांगी

– 27 को राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद की ओर से करेंगी प्रतिभाग

– अलीगढ़ मंडल में प्रतियोगिता में पाया था द्वितीय स्थान

संवाददाता जयचन्द्र कासगंज

कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कासगंज द्वारा जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता से 10 विद्यार्थियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया था। जिसमें मंडल स्तर पर डीएवी इण्टर कॉलेज अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता से जनपद की दो छात्राओं प्रिया व कृष्णांगी के मॉडल को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया।
समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयन्त कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि महताबराय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकहरा गंजडुंडवारा की छात्रा प्रिया के मॉडल बी हाइव कूलिंग सिस्टम रिप्लसमेंट आफ एसी को द्वितीय स्थान मिला। वहीं शेमफोर्ड स्कूल की छात्रा कृष्णांगी के प्रोजेक्ट मॉडल चंद्रयान 3 की लांचिंग को तृतीय स्थान मंडल स्तर पर मिला। अब यह दोनों ही छात्राएं बुधवार को लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद की ओर से प्रतिभाग करेंगी। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट मॉडल का प्रस्तुतीकरण जिलाधिकारी मेधा रूपम के समक्ष किया। जिलाधिकारी ने उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं से उनके कैरियर संबंधी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को जिस क्षेत्र में रुचि हो उसी क्षेत्र में अपना करियर चुने, उनके द्वारा पूछे जाने पर बच्चों द्वारा अपना सपना डॉक्टर बनने का बताया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा होने के बाद अपने जनपद में आकर अपनी सेवा देने के लिए मार्गदर्शन करते हुए उन्हें आशीष प्रदान किया।
चयनित सभी प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी सचिन, एडीएम राकेश कुमार पटेल एवं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य आदि ने भी शुभकानाएं दी। इस दौरान महताब राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक अनूप गुप्ता प्रधानाचार्य प्रवीणा गुप्ता, नोडल समन्वयक विज्ञान क्लब अश्वनी कुमार, आंशिका गुप्ता सहित अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!