Advertisement

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 120 नवविवाहित जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 120 नवविवाहित जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लाक कासगंज में आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद।
सामूहिक विवाह योजना द्वारा एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल।
सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ना चाहिये।
 संवाददाता  जयचन्द्र कासगंज 
कासगंज: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज विकास खण्ड परिसर, कासगंज में जनपद के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित 120 जोड़ों का पूर्ण भव्यता के साथ सामूहिक विवाह कराया गया। दाम्पत्य सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। एमएलसी रंजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, मुख्य विकास अधिकारी सचिन व अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। 
         शासन के अति महत्वांकाक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज विकासखंड कासगंज परिसर मे 120 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विकासखण्ड कासगंज के 39, सोरों के 41, अमांपुर के 15, सहावर के 18 एवं नगरीय निकाय कासगंज के 04, सोरों के 02, बिलराम के 01, इस प्रकार कुल 120 जोड़ों का विवाह माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया गया। जनप्रतिनिधियांे एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर द्वीप प्रजव्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी एवं गणमान्य लोगो के द्वारा नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दी।
     एमएलसी ने कहा कि शुभ विवाह/पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं। मैं उम्मीद करता हूॅ कि सभी जोड़े अपना वैवाहिक जीवन अच्छे से यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते है। इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति को बल मिलता है उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े की शादी पर रू0 51000/- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 35000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री-कुकर, डीनरसेट स्टील, ट्रोली बैग, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल एवं कपड़े आदि रू0 10000/- मा़त्र का सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया है। कार्यक्रम के आयोजन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ में रू0 6000/- मात्र निर्धारित किये गये है। 
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं गणमान्य लोग व समारोह से सम्बंधित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहेे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!