Advertisement

माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रयागराज इरफान खान की
रिपोर्ट

प्रयागराज – माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज संतोष राय द्वारा दिनांक 14.12. 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व रजनीश कुमार मिश्रा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / एडीजे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया गया तथा दिनांक 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित पेटी ऑफेंस की विशेष लोक अदालत के बारे में आम जनता को बताया गया। समस्त जनमानस से अनुरोध है की पेटी ऑफेंस की विशेष लोक अदालत दिनांक 11 दिसंबर से 13 दिसंबर में अपने वादों को नियत कर निस्तारित कराए तथा 14.12. 2024 आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराए। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार गौतम द्वारा प्रदान की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!