Advertisement

बीकानेर-संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत भाजपा नेता गुसाईं ने लगाया विशेष शिविर, बनाए सदस्य ,पढ़ें फोटो सहित पूरी खबर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत सोमवार रात को क्षेत्र के बिग्गाबास में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई की अगुवाई में सदस्यता अभियान का विशेष शिविर लगाया गया। इस शिविर में अतिथि रूप में मोर्चा के जिला प्रभारी अंजू सैनी भी मौजूद रही गुंसाई ने सैनी का स्वागत किया एवं श्रीडूंगरगढ़ शहर में पार्टी के लगातार मजबुत होने की बात कही। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार महावर, जिला मंत्री नानूराम कुचेरिया, उपाध्यक्ष रवि महावर, संगठन मंत्री नानूराम स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन अली, चांदरतन घोटिया, दिलीप मीणा, समीर अली, मोनू चुनगर, अशोक गिरी, कालूराम मेघवाल, मदनलाल भारती, जितेंद्र गिरी, ख्यालीराम मीणा, इलियास अली काजी, महबूब काजी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!