Advertisement

कमलनाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर नेत्र शिविर का आयोजन

कमलनाथ जी के जन्म दिवस के अवसर पर नेत्र शिविर का आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

साराक्षी नेत्रालय नागपुर द्वारा पांढुर्णा में आयोजित माननीय कमलनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती निमित्य नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें आज 26 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नागपुर में किया जाएगा। यह शिविर समाजसेवी जयंत घोड़े अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पांढुरना और कांग्रेस के समस्त संगठनों के तत्वाधान में आयोजित किया गया था।

साराक्षी नेत्रालय नागपुर की टीम ने पांढुर्णा में नेत्र जांच शिविर में 400 मरीजों की जांच की थीं जांच में 60 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया था कल साराक्षी नेत्रालय नागपुर द्वारा 26 मरीजों को बस में नागपुर ले गए , जिनका ऑपरेशन नागपुर में साराक्षी नेत्रालय में किया गया। यह ऑपरेशन आयुष्मान के अंतर्गत पूरी तरह से निशुल्क हुआ ऑपरेशन होने के बाद मरीजों को वापस पांढुरना लाया गया।

इस अवसर पर जयंत घोड़े ने कहा, “हमारा उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। हमें साराक्षी नेत्रालय नागपुर के साथ मिलकर यह शिविर आयोजित करने में खुशी हुई और में निरन्तर समाज हित में ऐसे आयोजन करता रहूंगा ।”

इस शिविर में पांढुर्णा के आसपास के गांवों के मरीजों ने भाग लिया और उनका ऑपरेशन नागपुर में किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!