असहाय,निर्धन , ज़रूरत मंद के घर जाकर कथा व्यास राम चन्द्र राय प्रदान कर रहे ठंड से बचाव के लिए कंबल।
ब्यूरोचीफ:- विक्की मण्डल,उधम सिंह नगर,उत्तराखंड
शक्तिफार्म।
श्रीमद् भागवत कथा व्यास आचार्य राम चन्द्र राय शक्तिफार्म परिक्षेत्र के समस्त गांव में जाकर उन लोगो को गर्म कपड़े प्रदान कर रहे है जो वास्तव में निर्धन और जरूरतमंद है।
कथा व्यास आचार्य राम चन्द्र राय ने कहा कि व्यासपीठ में मिले दान से वे प्रतिवर्ष जरूरत मंद माताओं बहनों बुजुर्ग महिलाओं एवं विधवा विकलांग लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े ,कंबल प्रदान करते हुए आ रहे है।उन्होंने कहा मानव सेवा ही वास्तव में ईश्वर सेवा है ।
शक्तिफार्म परिक्षेत्र के गांव अरविन्दनगर,राजनगर,बैकुंठपुर,गोविंदनगर , झाड़ीगंव के साथ साथ सुरेंद्रनगर एवं सितारगंज के भी कुछ लोगों को कंबल वितरण किए है।
राम चंद्र राय ने कहा कि समूचे उधम सिंह नगर जिले में जो जहां भी जरूरतमंद है उन तक उनके घर जाकर सहायता पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है।
इस दौरान उनके साथ सुमित मंडल,अनूप राय,आनंद राय रामगोपाल सरकार,सुजीत गोल्दार,हरिचंद, विवेक,राजन मंडल आदि मौजूद थे।
कथा वाचक श्री श्री 1008 परम गुरु रामचंद्र राय आचार्य महाराज जी।
Leave a Reply