Advertisement

बीकानेर-20 नवम्बर 2024 बुधवार आज का पंचांग व राशिफल और जानें कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी के साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त,चद्रोदय-चन्द्रास्त काल,तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल,करण,सूर्य-चंद्र के राशि,चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

20 नवम्बर 2024
सम्वत :- 2081
मास :- मार्गशीर्ष
तिथि :- पंचमी 04:51 पी एम
पक्ष :- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र :- पुनर्वसु 02:50 पी एम नक्षत्र स्वामी गुरु
वार :- बुधवार
पंचक :- नहीं
चंद्र :- मिथुन 08:47 ए एम
:- कर्क
सूर्य :- वृश्चिक

अभिजीत मूहर्त :- कोई नहीं
राहुकाल :- 11:17 ए एम से 12:38 पी एम
दिशाशूल :- उत्तर

चोघडिया, दिन

लाभ 07:04 – 08:23 शुभ
अमृत 08:23 – 09:43 शुभ
काल 09:43 – 11:03 अशुभ
शुभ 11:03 – 12:22 शुभ
रोग 12:22 – 13:42 अशुभ
उद्वेग 13:42 – 15:02 अशुभ
चर 15:02 – 16:21 शुभ
लाभ 16:21 – 17:41 शुभ

चोघडिया, रात

उद्वेग 17:41 – 19:21 अशुभ
शुभ 19:21 – 21:02 शुभ
अमृत 21:02 – 22:42 शुभ
चर 22:42 – 24:23* शुभ
रोग 24:23* – 26:03* अशुभ
काल 26:03* – 27:44* अशुभ
लाभ 27:44* – 29:24* शुभ
उद्वेग 29:24* – 31:05* अशुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.

आज का राशिफल

मेष राशि :- आज दिन की शुरुआत में ही तनाव रहेगा और आप पर क्रोध हावी रहेगा।घर के रखरखाव या नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी,किसी परिजन से उपहार मिल सकते हैं,यात्रा योग है।

वृषभ राशि :– आज नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें,वर्तमान में चल रही पारिवारिक समस्याओं का समाधान आपसी समझ से ही संभव है।व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी,कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि :– आज स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी,मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।कोई मित्र आपकी इच्छा पूरी करेगा।पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा,आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि :- आज कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है,राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।अधिकारी वर्ग,कार्य की अधिकता से परेशान रहेगा।संतान के विवाह की चिंता दूर होगी।

सिंह राशि :- आज आपके लिए कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं।नौकरी से संबंधित समस्या का समाधान होगा।आर्थिक लाभ होगा,पुराने निवेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।आपसी सौहार्द्र बना रहेगा,स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि :- घर परिवार में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं।भाइयों के व्यवहार से दुखी रहेंगे,माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।जमीन जायदाद के जुड़े मामलों में गति आएगी,व्यापार शुभ रहेगा।

तुला राशि :- निजी संबंधों के प्रति सजग रहें,किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास ना करें।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,व्यापार में चल रहे उतार-चढ़ाव से तनाव रहेगा।कोर्ट कचहरी के मामलों में धन खर्च होगा।

वृश्चिक राशि :- लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों में समझौता करना पड़ सकता है।आर्थिक निवेश से संबंधित गतिविधियों पर ज्ञान बढ़ेगा,पारिवारिक परिस्थिति अनुकूल रहेगी।जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु राशि :- आज दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।नौकरी में मनचाहा तबादला मिलने से खुश रहेंगे,आर्थिक लाभ होगा।

मकर राशि :- कार्य की अधिकता रहेगी।निजी कार्य न होने से स्वभाव में उग्रता रहेगी।कोर्ट कचहरी के मामलों में सतर्क रहें।विरोधी आपको परास्त करने के हर संभव प्रयास करेंगे।आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ राशि :- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें,लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद समाप्त होने के योग बन रहे हैं।आपके व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेंगे,समय रहते स्वयं को बदलने की आवश्यकता है।

मीन राशि :- मेहनत करने से पीछे न हटें,अपने कार्य के प्रति समर्पण रखें तो सफलता मिलेगी।नौकरी में चल रहे तनाव समाप्त होंगे।मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।आर्थिक उन्नति होगी,स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!