सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) द्वारा नवनियुक्त राजकीय कार्मिक सम्मान समारोह आयोजित

शाहपुरा: राजधानी जयपुर में राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (रकमा) के तत्वाधान में नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों का सम्मान समारोह 2024 का आयोजन हुआ। इस भव्य समारोह में करीब 300 नवनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिनका चयन हाल ही में विभिन्न विभागों में हुआ है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इन नवनियुक्त सरकारी अधिकारी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सम्पूर्ण सेवाकाल में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व लगन से कार्य करने के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों में अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन एवं आदर्श नगर से विधायक रफीक खान ने अपने संबोधन में नवनियुक्त अधिकारियों को देश सेवा में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। हज कमेटी के चेयरमैन एवं विधायक किशनपोल अमीन खान ने सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा अधिकारी इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। रिटायर्ड आईएएस यू.डी.खान ने सरकारी सेवा के अनुभवों को साझा करते हुए, नई पीढ़ी को ईमानदारी और परिश्रम से काम करने की प्रेरणा दी। सीनियर आरएएस अधिकारी जावेद अली ने सरकारी सेवा में अपने कर्तव्यों के पालन में संवेदनशीलता और निष्पक्षता बनाए रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से ज़िला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और महासमिति के सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर रकमा के प्रमुख पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को संगठन की ओर से बधाई दी और उन्हें समाज के विकास के लिए प्रेरित किया। इस समारोह का उद्देश्य न केवल नव-नियुक्त कर्मचारियों का स्वागत करना था, बल्कि उन्हें उनके कार्यक्षेत्र में उच्चतम मानकों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में शाहपुरा जिले से रकमा जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम डायर के साथ अनेक अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष जाहिद अली प्रदेश के सभी हिस्सों से आए अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

















Leave a Reply