सत्यार्थ न्यूज़(चांदा) सुलतानपुर :–चांदा कोतवाली क्षेत्र के सरपतहा निवासी लाल साहब निषाद पुत्र रमई निषाद गुरुवार को प्रतापगढ़ जनपद के सैफाबाद बाजार में खरीदारी करने गया था। बाजार के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। लाल साहब गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन–फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया वहां हालत गंभीर होने की दशा में चिकित्सकों ने लाल साहब को जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
Leave a Reply