पलवल स्वास्थ्य विभाग के सभी नियमित कर्मचारी,एनएचएम कर्मचारी तथा हरियाणा कौशल विकास निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली पर्व को देखते हुए 30 अक्टूबर तक तनख्वाह दे दी गई
पलवल-30 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

हरियाणा महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) के निर्देशानुसार सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जिला पलवल स्वास्थ्य विभाग के सभी नियमित कर्मचारी,एनएचएम कर्मचारी तथा हरियाणा कौशल विकास निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मचारियों को दीपावली पर्व को देखते हुए 30 अक्टूबर तक तनख्वाह दे दी गई है। इस पर सभी कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव जी ,हरियाणा महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) पंचकूला तथा सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान का धन्यवाद किया। एनएचएम के जिला प्रधान नेपाल डागर ने बताया कि सभी एनएचएम कर्मचारियों को दीवाली से पहले 30 अक्टूबर तक तनख्वाह मिल चुकी है और हम सभी कर्मचारी खुशी-खुशी अपना दीपावली पर्व मनाएंगे।इस पर सभी एनएचएम कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव जी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देकर धन्यवाद किया।

एनएचएम के जिला सचिव डॉ रवि विहान ने बताया कि सभी एनएचएम कर्मचारियों को दीपावली पर्व से पहले ही तनख्वाह मिलने से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार में माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी व स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव जी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा धन्यवाद किया। वहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कार्यरत कर्मचारी राहुल,विनोद व कोमल ने बताया कि दीवाली पर्व से पहले सेलरी मिलने से सभी कर्मचारियों को खुशी मिली है

और अब दीपावली, गोवर्धन व भैया दूज पर्व मनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने भी माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी व स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव जी का धन्यवाद किया व दीपावली पार्वती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


















Leave a Reply