Advertisement

नैनीताल : जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी पंचपर्व दीपावली की बधाईयां।

www.satyarath.com

• जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी पंचपर्व दीपावली की बधाईयां।

www.satyarath.com

हल्द्वानी/नैनीताल :  डीएम वन्दना सिंह ने जनपद नैनीताल की सुख,समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। जिलाधिकारी वंदना ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी जनपद वासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों।उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस पर्व को उल्लास के साथ मनाएं और जिले में स्वच्छता, शांति, और भाईचारे का संकल्प लें। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी जनपद नैनीताल के निवासियों के लिए दीपावली का यह पर्व मंगलमय हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!